बाला साहब के बाद अब इनके नेतृत्व काम कर रही है शिव सेना किन धार्मिक राज्यों की हो रही है चर्चा

उत्तराखंड राजनीति राष्ट्रीय

शिवसेना की एक मासिक बैठक शिवसेना गढ़वाल मंडल कार्यालय जगदीशपुर में प्रमुख पदाधिकारीयो के साथ संपन्न की गई जिसकी अध्यक्षता गढ़वाल मंडल प्रमुख देवेंद्र प्रजापति द्वारा की गई।

संचालन शिवसेना जिला प्रमुख हरिद्वार लाखन सिंह ने किया संचालन करते हुए लाखन सिंह ने कहा कि देवेंद्र प्रजापति के नेतृत्व में गढ़वाल मंडल के सभी जिलों के साथ-साथ हरिद्वार जिले में शिव सेना सक्रिय होकर काम कर रही है उन्होंने बताया कि सभी पदाधिकारी घर-घर जाकर युवाओं महिलाओं में बुजुर्गों को शिवसेना से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।

अध्यक्षता करते हुए देवेंद्र प्रजापति ने सभी मुख्य शिवसेना पदाधिकारी को राजनीतिक मूल मंत्र बताते हुए सभी को अपने-अपने पद के कार्यों की जानकारी दी प्रजापति ने कहा कि शिवसेना पंत प्रमुख माननीय श्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में ब्रह्मलिन बाला साहब के विचारों पर चलते हुए संपूर्ण भारत के अंदर शिवसेना का शिव सैनिक सक्रिय होकर कार्य कर रहा है।

जो आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में संपूर्ण रूप से दिखाई देगा एकनाथ शिंदे जी का धार्मिक राज्यों पर विशेष रूप से ध्यान व आशीर्वाद देखा जा रहा है जो की सनातन धर्म के लिए सराहनीय है मासिक बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित गढ़वाल मंडल सचिव सत्यवीर सिंह राठौड़ किसान मोर्चा जिला प्रमुख नूतन उपाध्याय विधि परकोष्ठ जिला प्रमुख अंशुल सिंह एडवोकेट रानीपुर विधानसभा प्रमुख अजय राजपूत पवन कुमार एडवोकेट नवीन गढ़वाल मंडल उप प्रमुख राजीव कुमार सतीश शिवा अर्जुन अंकित नेमचन्द सैनी वेद प्रकाश जितेंद्र सैनी एडवोकेट नितिन कुमार आदि उपस्थित रहे।

Haridwar shiv Sena news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *