वास्तु के हिसाब से करवाएं दीवारों पर पेंट

धर्म

दिवाली आने में अब कुछ ही दिन बचे है। दिवाली से पहले ही घरों में साफ-सफाई व पेंट का काम शुरू हो जाता है। दिवाली की तैयारियों के बीच घर की साज-सज्जा और रंग-रोगन करना अच्छी बात है लेकिन दीवारों पर रंग करवाते समय वास्तु का ध्यान जरूर रखें।

पूजा रूम: सबसे पहले बात करते हैं पूजा रूम की, जहां दीवाली पर माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। पूजा रूम में पीला, नारंगी, क्रीम और हल्का ब्राऊन कलर करवाना सही होता है। साथ ही मंदिर की छतें सफेद रंग की रखें।

कपल बेडरूम: वास्तु के अनुसार लाल रंग काफी शुभ माना जाता है। पति-पत्नी को अपने कमरे में यही रंग करवाना चाहिए। इससे उनमें प्यार बढ़ता है। मगर गलती से भी डाइनिंग या बच्चे के कमरे में यह रंग न करवाएं।

डाइनिंग रूम: नीले, हरे और पीले रंग खुशी व शांति का प्रतीक है इसलिए डाइनिंग रूम में यही कलर करवाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है।

कमरें: अन्य कमरों में गुलाबी, नीला, हरा, ग्रे, बैंगनी रंग घर के कमरों में करवाना सही होता है।

बच्चों का बेडरूम: बच्चों के कमरे में नारंगी, गुलाबी, नीला या हरा रंग करवाना चाहिए, जो खुशी का अहसास देते हैं।

गेस्ट या ड्राइंग रूम: गेस्ट या ड्राइंग रूम उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। इस दिशा में अगर गेस्ट रूम है तो उसमें सफेद रंग होना चाहिए। इसके अलावा आप ड्राइंग रूम में न्यूड कलर करवा सकते हैं।

किचन: किचन की दीवारों पर लाल, संतरी या कोई भी लाइट कलर करवाएं। इससे घर में बरकत बनी रहेगी। मगर किचन में व्हाइट कलर करवाने से बचें।

घर के बाहर का रंग: घर की बाहरी दीवीरों, गेट का रंग सफेद, पीला, अॉफ वाइट, हल्का गुलाबी या संतरी रखें। इससे घर में पॉजिटिविटी बनी रहेगी।

बाथरूम: बाथरूम की दीवारों का कलर भी घर पर गहरा असर डालता है इसलिए यहां लाइट कलर करवाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

घर का हॉल:घर के हॉल रूम, ऑफिस की दीवारों पर अगर आप पीला रंग करवाते हैं तो यह शुभ फल देता है। आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए आपको घर की उत्तरी दिशा की दीवारों पर हरा रंग करवाना चाहिए।

खिड़की दरवाजे: घर के खिड़की-दरवाजे हमेशा गहरे रंगों से रंगवाएं। बेहतर होगा कि आप इन्हें डार्क ब्राउन रंग से रंगवाएं।

भूलकर भी न कराएं ये रंग: डार्क कलर्स जैसे लाल, ब्राउन, ग्रे और काला रंग नहीं करवाना चाहिए। ये रंग अग्नि ग्रहों जैसे राहू, शनि, मंगल और सूर्य का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिससे घर की सुख-शांति बिगड़ सकती है। आमतौर पर इन रंगों की तीव्रता काफी ज्यादा होती है, जो घर के एनर्जी पैटर्न को डिस्टर्ब कर सकते हैं।

Vashtu shastra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *