देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट को राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में मुख्य सूचना आयुक्त अनिल चंद्र पुनेठा, राज्य सूचना आयुक्त विवेक शर्मा, विपिन चंद्र, अर्जुन सिंह, मेयर सुनील उनियाल गामा, मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव विनोद कुमार सुमन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
![](https://ghindustan.com/wp-content/uploads/2022/12/Screenshot_2022-12-04-10-51-23-50_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7.jpg)