उत्तराखंड: महेंद्र भट्ट को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप दी है । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अरुण सिंह की ओर से आदेश जारी किए गए हैं, जिसमें कहा गया है की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यहां आप को बता दें कि महेद्र भट्ट के अध्यक्ष बनने की संभावनाएं पहले से हो रही थी। महेंद्र भट्ट ने 2 दिन पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष से उनके कार्यालय में मुलाकात की थी, उसके बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे थे।