हरिद्वार मंकर संक्रांति स्नान पर्व पर देश के विभिन्न प्रांतों से आये लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पौड़ी समेत शहर के अलग-अलग गंगा घाटों पर स्नान कर पुण्य अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद मन्दिरों में दर्शन करते हुए पूजा अर्चना कर परिजनों व शुभचिंतकों की कुशलता की कामना की। प्रशासन की ओर से स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मेला क्षेत्र को 07 जोन व 17 सेक्टर में विभाजित किया गया था। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। साथ यातायात व्यवस्था के कड़े बदोबस्त भी किये गये थे, ताकि हरिद्वार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े। मकर संक्रांति स्नान पर्व को लेकर लोगों में दुविधा भी देखी गयी, कुछ श्रद्धालुओं ने मकर संक्राति शनिवार को मनाई गयी। तीर्थनगरी में रविवार को मकर संक्राति स्नान पर्व पर तड़के से देश के विभिन्न प्रांतों से आये श्रद्धालुओं समेत स्थानीय नागरिकों ने हरकी पैड़ी समेत शहर के अलग-अलग गंगा घाटों पर स्नान के लिए तांता लग गया। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद मन्दिरों में पूजा अर्चना करते हुए कुशलता की कामना की।

मकर संक्रांति स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी समेत अलग-अलग गंगा घाटों पर स्नान किया गया। श्रद्धालुओं के स्नान का क्रम देर शाम तक जारी रहा। मकर संक्रांति पर्व पर शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने स्टाल लगाकर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। पुलिस प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। पुलिस प्रशासन की ओर से अपनी सुरक्षा व्यवस्था का परखने के लिए दो बार माक ड्रिल करते हुए अपनी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस प्रशासन की ओर से माक ड्रिल की जरिये अपनी व्यवस्था पर पूरी तरह से संतुष्ट देखे गये। डीएम व एसएसपी की ओर से लोहड़ी व मकर संक्राति स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मेले में तैनात पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए उनको ड्यूटी के सम्बंध में पाठ पढ़ाया गया था। डीएम व एसएसपी की ओर मकर संक्रांति स्नान पर्व पर सीसीटीवी टावर में डेरा डाले रहे और मेला क्षेत्र का भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिये गये।