देहरादून। महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट से जुड़ी महिलाओें ने ट्रस्ट की अध्यक्ष रेनू रौतेला के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर बताया गया कि रेनू रौतेला महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट के माध्यम से महिलाओं के उत्थान में लगी रहती है। उनका मानना है कि महिलाओं के सशक्त होने से ही सशक्त समाज की स्थापना की जा सकती है। इस अवसर पर महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट की महिलाओं का कहना है कि रेनू रौतेला के काम समाज के लिए प्रेरणाप्रद है।

उन्होने कहा कि वह समाज के अंतिम छोर पर खड़ी महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है उनका मानना है कि महिलाओं को हर रूप में मजबूत होना जरूरी है। रेनू रौतेला शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर तो सजग है ही साथ ही वह महिलाओं के मुददों को भी उठाती रही है। वह समय समय पर महिलाओं को कानूनी जानकारी देने के लिए शिविर भी आयोजित करती है। उन्होंने कहा कि कई जरूरतमंद महिलाओं के लिए तो वह मसीहा बनकर आगे आती रही है ऐसे में महिलाओं ने उनकी लंबी उम्र की कामना की है। इस अवसर पर सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।