भारतीय जनता पार्टी का कुनबा बढ़ा, बसपा एवं कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

उत्तराखंड हरिद्वार

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर रविवार को बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने प्रांतीय नेताओं के नेतृत्व में हरिद्वार के सांसद वह पूर्व कैबिनेट मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की प्रेरणा से भारतीय जनता पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए हजारों की संख्या में उपस्थित कॉन्ग्रेस और बसपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री निशंक ने कहा कि आज जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी का कुनबा निरंतर बढ़ रहा है और जिस प्रकार से देश की जनता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं वह दिन दूर नहीं जब इस देश ही नहीं देश से भी कांग्रेस का सफाया हो जाएगा और कांग्रेस के पास ना तो नेता ही रहेंगे और ना ही कार्यकर्ता।

 

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व मेंविगत 8 वर्षों में देसी नहीं अपितु विदेश में भी भारत का डंका बजा है और भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है हमारे लिए गर्व की बात है और आज जिस प्रकार बामसेफ के संस्थापक सदस्य ऐसे वरिष्ठ नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर अपने आस्था भाजपा में व्यक्त की है उससे यह सिद्ध होता है कि बसपा और कांग्रेस के भ्रम जाल से अब लोग मुक्त हो रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रांतीय नेता मीनू कुमार, पूर्व बीडीसी सचिन, मुखिया पंकज कुमार, उपप्रधान मोकम सिंह, सभासद नगर पंचायत भगवानपुर, वीर सिंह बीडीसी सदस्य, शुभम सहगल एडवोकेट, ब्लाक महासचिव कांग्रेस सतीश कुमार, वीरेंद्र सिंह, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सचिन मुखिया आदि के नेतृत्व में कांग्रेस और बसपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिनकी संख्या 452 रही कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, मास्टर सत्यपाल चंदन त्यागी, राजकुमार कसाना, भाजपा उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, देशपाल रोड, शोभाराम प्रजापति, रविंदर कौर, मनोज गौतम, जिला महामंत्री आदेश सैनी, विकास तिवारी जिला जिला मंत्र,ी राजीव भट्ट मंडल अध्यक्ष, अमरीश सैनी, जितेंद्र सैनी, बलवंत पवार, सुनीता पवार, ग्राम प्रधान पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह के द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *