कार्तिक संक्रांति 17 अक्टूबर गुरुवार को,राशि के अनुसार करें दान :- ज्योतिषाचार्य महंत रोहित शास्त्री
कार्तिक संक्रांति सनातन धर्म में विशेष महत्व रखती है। कार्तिक संक्रांति के विषय में श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के प्रधान ज्योतिषाचार्य महंत रोहित शास्त्री ने बताया इस वर्ष सन् 2024 ई. कार्तिक संक्रांति 17 अक्टूबर गुरुवार को है।
कार्तिक माह में जब सूर्यदेव तुला राशि मे प्रवेश करते हैं। इस संक्रांति को तुला संक्रांति भी कहते हैं। इस संक्रांति में सूर्य कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य 17 अक्टूबर गुरुवार को सुबह 07 बजकर 42 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करने जा रहा है। मुहू.30, इस संक्रांति का पुण्यकाल दोपहर 01 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का सभी राशियों, प्रकृति, पर्यावरण, खाद्यान्न आदि पर प्रभाव पड़ेगा। सूर्य 17 अक्टूबर गुरुवार से 16 नवंबर 2024 शनिवार तक तुला राशि में रहेगा।
कार्तिक संक्रांति के दिन पवित्र गंगा आदि नदियों में स्नान एवं दान-पुण्य के लिये बड़ा अच्छा माना गया है। किसी कारण वश पवित्र गंगा आदि नदियों में स्नान ना कर सके तो घर में ही पानी में गंगाजल डाल कर स्नान करें घर के आस पास के रहने वाले ब्राह्माणों एवं ज़रूरतमंद लोगों को भोजन,मिष्ठानादि का दक्षिणा सहित यथाशक्ति दान कर,एक समय भोजन करना चाहिए,इस दिन किया गया दान अन्य शुभ दिनों की तुलना में दस गुना अधिक पुण्य देने वाला होता है।
*कार्तिक संक्रांति का फल*
यह संक्रांति मेष,मिथुन, कर्क,सिंह,तुला,वृश्चिक,धनु, मकर एवं कुम्भ राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगी। यह संक्रांति राजनेताओं और ब्राह्मणों के लिए लाभदायक होगी। जम्मू कश्मीर, राजस्थान, पंजाब , गुजरात, महाराष्ट्र प्रदेशों में कही उपद्रवकी स्थिति बन सकती है कुछ प्रसिद्ध लोगों की अचानक मृत्यु होगी,प्राकृतिक आपदा आ सकती है,भूकंप हो सकता है, दैनिक उपभोग वस्तुओं के मूल्य में तेजी होगी। तुला राशि वालों को इस समय में धैर्य और संयम बनाकर रखना चाहिए। गलत कार्यो, झूठ, पापाचार आदि से दूर रहना होगा।
*कार्तिक संक्रांति के दिन क्या करें क्या ना करें :-*
इस दिन किसी भी प्रकार की तामसिक वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए ,इस दिन शराब आदि नशे से भी दूर रहना चाहिए। इसके शरीर पर ही नहीं, आपके भविष्य पर भी दुष्परिणाम हो सकते हैं।
संक्रांति के दिन सात्विक चीजों का सेवन किया जाता है और भगवान को भी इन्हीं चीजों का भोग लगाया जाता है । इस दिन सत्यनारायण जी,सूर्य देव,अपने इष्टदेव की पूजा का विधान है ।
कार्तिक संक्रांति पर सूर्य का प्रवेश तुला राशि में होता है और इसका हर राशि पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आपके द्वारा किया जाने वाला दान आपकी राशि से जुड़ा हो। राशि के अनुसार आपके लिए कौन सा दान फलदायी साबित होगा, यहां जानें –
*इस दिन राशि के अनुसार करें दान:-*
मेष राशि के लोगों को गुड़, मूंगफली, तिल,तांबा की वस्तु, दही का दान देना चाहिए।
वृषभ राशि के लोगों के लिए सफेद कपड़े,
चांदी और तिल का दान करना उपयुक्त रहेगा।
मिथुन राशि के लोग मूंग दाल, चावल,
पीला वस्त्र, गुड़ और कंबल का दान करें।
कर्क राशि के लोगों के लिए चांदी, चावल,
सफेद ऊन, तिल और सफेद वस्त्र का दान देना उचित है।
सिंह राशि के लोगों को तांबा,गुड़, गेंहू सोने और मोती दान करने चाहिए।
कन्या राशि के लोगों को चावल, हरे मूंग या हरे कपड़े का दान देना चाहिए।
तुला राशि के जातकों को हीरे, चीनी या कंबल,गुड़, सात तरह के अनाज का दान देना चाहिए।
वृश्चिक राशि के लोगों को मूंगा, लाल कपड़ा,लाल वस्त्र, दही और तिल दान करना चाहिए।
धनु राशि के जातकों को वस्त्र, चावल, तिल,पीला वस्त्र और गुड़ का दान करना चाहिए।
मकर राशि के लोगों को गुड़,चावल,कंबल, गुड़ और तिल दान करने चाहिए।
कुंभ राशि के जातकों के लिए काला कपड़ा, काली उड़द, खिचड़ी,कंबल, घी और तिल का दान चाहिए।
मीन राशि के लोगों को रेशमी कपड़ा, चने की दाल, चावल,चना दाल और तिल दान देने चाहिए।
*महंत रोहित शास्त्री (ज्योतिषाचार्य) अध्यक्ष, श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट (पंजीकृत)रायपुर,ठठर बनतलाब जम्मू, पिन कोड 181123.*
*संपर्कसूत्र :-9858293195,7006711011,9796293195 Email : rohitshastri.shastri1@gmail.com*