अधिकारी को गोली मारने वाला संविदा चालक गिरफ्तार, कनखल पुलिस ने तमंचा किया बरामद

कई महीनों से चल रहा था विवाद, घटना के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए कार्यालय में की सफाई; कपड़े बदलकर भागने की थी तैयारी हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के विष्णु गार्डन में आपसी विवाद के चलते एक संविदा चालक ने अपने ही अधिकारी पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली अधिकारी को छूकर निकल […]

Continue Reading

केयर नर्सिंग कॉलेज में मारपीट, तोड़फोड़ और आतंक का आरोप, ग्राम प्रधान विकास चौहान सहित 10 नामजद व एक दर्जन से अधिक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 200 से अधिक छात्राएं दहशत में

बहादराबाद / हरिद्वार। हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र में स्थित केयर नर्सिंग कॉलेज, किशनपुर-रोहलकी में रविवार की रात हुई कर्मचारियों से मारपीट, गाली-गलौज, तोड़फोड़ और भय का माहौल बनाने की घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित 10 लोगों को नामजद करते हुए एक […]

Continue Reading

पार्षद की पत्नी ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, पुलिस से की कार्रवाई की मांग

हरिद्वार, 19 नवम्बर। घरेलू विवाद को लेकर पार्षद सुमित त्यागी की पत्नी साक्षी त्यागी ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि 11 मई 2026 को उनकी शादी हुई थी। हम दोनों की मर्जी से विवाह हुआ था। जब से शादी हुई है। सुमित त्यागी एवं उसका परिवार दहेज की मांग को लेकर […]

Continue Reading

अंकिता भंडारी हत्याकांड में सजा काट रहे पुलकित आर्य के पिता ने की मोबाइल चैट को जांच का हिस्सा बनाए जाने की मांग

हरिद्वार, 15 नवम्बर। अंकिता भंडारी हत्याकांड में सजा काट रहे पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य ने अंकिता की मोबाइल चैट को जांच का हिस्सा बनाए जाने की मांग की है। रविवार को विनोद आर्य ने अपने अधिवक्ता अनुज पंुडीर के साथ प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता के दौरान 4805 पन्नों की मोबाइल चैट […]

Continue Reading

जमीन खरीदवाने के नाम धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की

हरिद्वार, 18 अक्टूबर। कई लोगों ने भूमि खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई और न्याय की गुहार लगायी है। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सौरभ कुमार, कृष्णपाल, सन्नी खत्री, रवि गोस्वामी, अमित कुमार व महेंद्र तनेजा ने बताया कि जमीन खरीदवाने के नाम पर […]

Continue Reading

गौकशी के मामलों में फरार दो आरोपियों के घर पुलिस की मुनादी, ढोल बजाकर चस्पा किए न्यायालय के उद्घोषणा आदेश, पेश न होने पर होगी वैधानिक कार्रवाई

भगवानपुर (हरिद्वार)। गौकशी से जुड़े मामलों में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को ग्राम सिकरोड़ा में दो आरोपियों के घरों पर ढोल बजाकर सार्वजनिक मुनादी कराई और न्यायालय द्वारा जारी उद्घोषणा आदेश चस्पा […]

Continue Reading

देहरादून में 300 रुपये के विवाद में तिहरा हत्याकांड, बुजुर्ग दंपती और घरेलू सहायिका की हत्या

दुस्साहस : नल की मरम्मत के भुगतान को लेकर हुआ विवाद, प्लंबर पर पेचकस से हमला कर तीन लोगों की जान लेने का आरोप; भागते समय स्थानीय लोगों ने पकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े हुए तिहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी […]

Continue Reading

हिंदू सचमुच खतरे में है, पर खतरा बाहर नहीं, हमारे भीतर पल रही भीड़ है

– धर्मेन्द्र चौधरी (सामाजिक चिंतक) सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से फैल रहा है, जो कथित तौर पर बिहार के जमुई से जुड़ा बताया जा रहा है। रात के सन्नाटे में एक नाबालिग युवक-युवती सुनसान जगह पर खड़े थे, तभी कुछ लड़कों की भीड़ वहां पहुंचती है और दोनों को घेर लेती है। भीड़ […]

Continue Reading

उत्पीड़न और धमकियों से तंग महिला ने लगायी इच्छा मृत्यु की गुहार, सोशल मीडिया पर छवि खराब करने का यूट्यूबर पर लगाया आरोप

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही तीन युवकों पर गाली-गलौज, कपड़े फाड़ने और सामूहिक दुष्कर्म की धमकी देने सहित गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर बच्चों सहित इच्छा मृत्यु की अनुमति दिए जाने की मांग की है। महिला के ज्ञापन का […]

Continue Reading

श्री वैष्णव विरक्त महामंडल की याचिका पर सिविल जज जूनियर डिवीजन का फैसला, महंत रामदास के उत्तराधिकारी चयन पर रोक

हरिद्वार। भोपतवाला स्थित श्री प्राचीन राम मन्दिर में सोमवार को होने वाले महंत की नियुक्ति पर माननीय न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन हरिद्वार ने रोक लगा दी है। पंचपुरीय श्री बैष्णव विरक्त महामण्डल हरिद्वार की ओर की गयी शिकायत पर माननीय न्यायालय ने स्थगनादेश दिया है। इस सम्बन्ध में घनश्याम भवन में महामण्डल के महासचिव […]

Continue Reading