अधिकारी को गोली मारने वाला संविदा चालक गिरफ्तार, कनखल पुलिस ने तमंचा किया बरामद

अपराध उत्तराखंड हरिद्वार

कई महीनों से चल रहा था विवाद, घटना के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए कार्यालय में की सफाई; कपड़े बदलकर भागने की थी तैयारी
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के विष्णु गार्डन में आपसी विवाद के चलते एक संविदा चालक ने अपने ही अधिकारी पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली अधिकारी को छूकर निकल गई और उनकी जान बच गई। घायल अधिकारी चन्द्रप्रकाश नौटियाल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद मौके पर पहुंची कनखल पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, घटना 21 नवंबर 2026 की है। थाना कनखल पुलिस को विष्णु गार्डन क्षेत्र में गोली चलने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला कि संविदा पर चालक के पद पर कार्यरत विनोद नेगी ने अपने अधिकारी चन्द्रप्रकाश नौटियाल पर गोली चलाई थी। गोली अधिकारी को छूकर निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *