-गिरजेश मिश्रा
उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद मुख्यालय से सटे सोनूघाट चौराहे पर स्थित जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण में गुरुवार को मंडलीय किसान पंचायत को संबोधित करते हुए। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता महेंद्र टिकैत ने कहा कि। इस देश प्रदेश में कमजोर विपक्ष होने से ही पैदा हुआ है हिटलर शाही शासन। उन्होंने कहा देवरिया जनपद में चौदह चीनी मिल हुआ करता था। प्रदेश में ही नहीं देश में देवरिया जनपद चीनी के कटोरे के नाम से जाना चाहता था। और आज यहां के लोग एक चीनी मिल खोलने के लिए आंदोलन की बात कह रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन 26नवंबर को लखनऊ राजभवन के घेराव करेगा। उसमे देवरिया में चीनी मिल लगाने की मांग को प्रमुखता से शमिल किया जायेगा। पत्रकारों से मुखातिब होते हुए टिकैत ने कहा कि प्रकृति पराली के साथ ही धान पैदा करती है और पराली जलाने के नाम पर यह सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। डिंपल यादव के चुनाव लडने के सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष कमजोर है। अभी पुलिस फोर्स के बल पर सरकार चुनाव कराएगी।
