विकास शील भारत को विकसित राष्ट्र बनायेगा विकसित भारत संकल्प यात्रा

राज्य

विकास शील भारत को विकसित राष्ट्र बनायेगा विकसित भारत संकल्प यात्रा
यूपी, देवरिया
देवरिया जिले के अंतर्गत विकास खंड सदर के ग्राम पंचायत पिपरा चंद्रभान में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची, जहां ग्रामीणों ने फूल माला से यात्रा का स्वागत किया l
मुख्य अतिथि पूर्व उपाध्यक्ष लाल बहादुर गन्ना विकास संस्थान नीरज शाही संबोधित करते हुए कहा कि विकास शील भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्पना के साथ देश के प्रधान मंत्री मोदी जी द्वारा संचालित हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा, विश्व पटल पर भारत को विकसित राष्ट्र के रूप प्रस्तुत करना हैं l


भलुअनी मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष प्रणव दुबे ने कहा कि पंडित दीनदयाल के अंतोदय योजना, और लोहिया जी के समाज वाद को सच्चे मन से पूरी कर रही नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे चल रही भाजपा सरकार, l
प्रधानाचार्य सुरेंद्र मिश्र ने कहा कि, भाजपा सरकार में सरकारी अधिकारी कर्मचारी अब गांवों मे जाकर आप के साथ संवाद कर आपके अधूरे कार्य को पूरा कर रहे l यह पारदर्शिता केवल भाजपा सरकार मे ही संभव हैं l कार्यक्रम को संजय सिंह, विरेंद्र सिंह, प्रमुख पवन कुमार गुप्त उर्फ पिंटू जयसवाल आदि ने संबोधित किया l इस अवसर पर धनवंत सिंह, काशीपति शुक्ल, शैलेंद्र सिंह टुन्नू, मनोज तिवारी, शौर्य सिंह, सुभाष तिवारी, डा. गंगा शरण पांडेय, अमरजीत गिरी, उग्रसेन सिंह, जितेंद्र सागर, सहित, अजय लेखपाल अजय मद्धेशिया विकास खंड के अंतर्गत सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे,कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार मिश्र ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *