राष्ट्र को विकसित करने मे महिलाओं की भूमिका अहम :- डॉ. हिमाविन्दु
गिरजेश मिश्र
यूपी,देवरिया, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा मंगलवार को बब्बन सिंह शिक्षा संस्थान रतसिया कोठी मे विजन विकसित भारत 2047 मे महिलाओं की भूमिका पर गोष्ठी आयोजित की गई I गोष्ठी की मुख्य अतिथि इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश की महासचिव डॉ. हिमाविन्दु नायक के सम्बोधित करते हुये कहा कि निर्माण और विकास मे महिलाओं की भूमिका हमेशा से रहीं हैं चाहें वह आने वाली संतानो मे संस्कार निर्माण सहित धर्म की स्थापना, राष्ट्र की स्थापना हो सभी जगहों पर महिलाओं की भूमिका अहम हैं, उन्होंने कहा कि 2047 मे जब देश आजादी का शतक स्वर्णिम वर्ष मे विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने मे महिलाएं अहम भूमिका निभा रहीं हैं I
उन्होंने रविंद्र नाथ टैगोर की बात “महिलाएं परिवार के दीपक की उजाला ही नहीं अपितु लौ भी हैं I उप सभापति अखिलेन्द्र शाही ने कहा कि समाज सेवा रेड क्रॉस सोसाइटी का मकसद हैं, प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी, ने अपनी रचना “भाषा को उत्तम स्वर दो” के माध्यम से गोष्ठी को सम्बोधित किया, कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीपप्रज्वलित कर किया संस्थान के कुलमुख्य, संचालक डा. तेजप्रताप सिंह ने आये हुये अतिथियों का अंगवस्त्र भेट कर स्वागत किया, अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य रमेशचंद्र सिंह संचालन डॉ. रविकांत मणि त्रिपाठी, ने किया इस अवसर पर, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, दिनेश मिश्र, डॉ. रविंद्र राय, माधव प्रसाद सिंह आदि उपस्थित रहे
