गिरजेश मिश्र संवाददाता 

देवरिया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जनपद देवरिया का चुनाव गुरुवार को शहर के केडी हॉस्पिटल पर संपन्न हुआ। जिसमे सर्व सम्मति से डाo विपिन बिहारी शुक्ल को अध्यक्ष डाo के एम त्रिपाठी को सचिव डॉo दिव्या त्रिपाठी उपाध्यक्ष, डाo अरविंद कुमार मिश्र कोषाध्यक्ष, डाo नवेंदु राय, डाo अश्वनी पांडेय, डाo करन अरोरा संयुक्त सचिव निर्वाचित घोषित हुए। अपने संबोधन में निर्वाचित अध्यक्ष डाoशुक्ल ने कहा की सभी सदस्यों ने जो विश्वास जताया है। उसका सम्मान आप सभी के हित को सुरक्षित रखने के लिए आप सभी के साथ कंधा मिला कर चलता रहूंगा। डाo के एम त्रिपाठी ने सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से संगठन का संचालन करूंगा। आप सभी के सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करता रहूंगा। अवसर पर डाo समीर यादव,अनिरुद्ध सिंह, डाo अभिषेक सिंह, डाo गुलाम रसूल, डाo जे एन पांडेय, डाo संतोष आनंद, डाo उमेश चंद, डाo एस एस दिवेद्दी डाo एच के मिश्र आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।