देहरादून। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जनसेवा समिति के केन्द्रीय व संस्थापक अध्यक्ष अरूण कुमार शर्मा ने कहा कि सनातन सभ्यता व संस्कृति की रक्षा करते हुए वर्ष 2023 का स्वागत एक जनवरी 2023 को मनभावन पैलेस गुरु रोड देहरादून में अपराह्न चार बजे से सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या के माध्यम से करते हुए देवभूमि उत्तराखंड के चारों धाम के प्रभु सेवकों का स्वागत व सम्मान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सनातन सभ्यता व संस्कृति की रक्षा करते हुए वर्ष 2023 का स्वागत एक जनवरी 2023 को मनभावन पैलेस गुरु रोड देहरादून में अपराहन चार बजे से सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या के माध्यम से किया जायेगा और चारों धामों के प्रभु सेवकों का स्वागत करने के साथ ही उन्हें सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी को आमंत्रित किया गया है।