प्रचंड बहुमत से फिर बनेगी भाजपा सरकार: अरुण सिंह

उत्तराखंड

प्रचंड बहुमत से फिर बनेगी भाजपा सरकार, अरुण सिंह
यूपी ,पूर्वांचल
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के उपनगर कसया में एक होटल में भाजपा प्रबुद्ध सम्मेलन सोमवार को हुई।
बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ,राज्य सभा सांसद अरुण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चल रही भाजपा सरकार ने विश्व में अर्थ व्यवस्था के 10वें स्थान पर रहने वाला राष्ट्र भारत आज अर्थ व्यवस्था में विश्व में पांचवा स्थान प्राप्त कर लिया है।
उन्होंने कहा कि 2024 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा भारी बहुमत से सरकार में पुन: सरकार बनाने जा रही है। वह दिन दुर नही है जब अर्थ व्यवस्था में विश्व में पहला स्थान भारत प्राप्त करेगा। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने देशवासियों के स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए देश में कई एम्स, छ: सौ से अधिक मेडिकल कॉलेजो की स्थापना किया है।
जब देश में जी एस टी, लागू किया जा रहा था। विरोधी दलों ने विरोध किया। आज उसी टैक्स के पैसे से देश का विकास हो रहा है ।
राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु की पदवी प्राप्त करने की राह पर चल पड़ा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता, डा.हर्षवर्धन राय संचालन प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक डॉ. अजय मणि त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर, राज्य सभा सांसद, शकुंतला चौहान,क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, सांसद विजय दूबे, क्षेत्रिय मीडिया प्रभारी, वरिष्ठ पत्रकार,डा.नवीन पांडेय, बच्चा, पत्रकार सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी जिलाध्यक्ष कुशीनगर, दुर्गेश राय, जिलाध्यक्ष देवरिया, भूपेन्द्र सिंह, आदि उपस्थित रहे
*स्वागत भाषण से अभिभूत हुए राष्ट्रीय महामंत्री*
कुशीनगर,उत्तर प्रदेश,
भाजपा प्रबुद्ध सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, राज्य सभा सांसद अरुण सिंह, संबोधन के दौरान प्रबुद्घ प्रकोष्ठ के क्षेत्रिय संयोजक, प्रधानाचार्य डा.अजय मणि का कई बार नाम लेकर सफल आयोजन, संचालन का धनवाद दिया, सम्मेलन समाप्त होने के बाद मंच पर डा. त्रिपाठी का पीठ थप थपाते हुए लगे रहने की बात कह गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *