मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तीन वर्ष ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण

उत्तराखंड राजनीति हरिद्वार

मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के वर्तमान कार्यकाल के तीन वर्ष 23 मार्च को पूरा हो रहे हैं। ये तीन वर्ष गौरवपूर्ण व ऐतिहासिक महत्व के हैं और इस अवसर पर पूरे प्रदेश में 22 मार्च से 30 मार्च तक जन कल्याण के विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी पूरे उत्साह के साथ सहभागिता करेगी।
यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार में दायित्वधारी डॉ देवेंद्र भसीन ने आज यहाँ पत्रकार सम्मेलन में दी। उन्होंने कहा कि मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरे कार्यकाल व उनके नेतृत्व में भाजपा सरकार के ऐतिहासिक तीन वर्ष 23 मार्च को पूरा हो रहे हैं।
मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व आशीर्वाद के साथ हुए कार्योें के कारण ये तीन वर्ष ऐतिहासिक महत्व के हैं और गौरवपूर्ण है। डॉ भसीन ने बताया कि इन तीन वर्षों को लेकर पूरे प्रदेश में सरकार सेवा थीम पर एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है जिसमें भाजपा अपनी पूर्ण सहभागिता निभाने के साथ सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम 22 मार्च से प्रारंभ हो रहे हैं और 30 मार्च तक चलेंगे। 22 मार्च को माननीय मुख्यमंत्री अल्मोडा में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे ।इसके बाद 23 मार्च को सेवा दिवस मनाया जाएगा। इस दिन देहरादून में आयोजित एक विशाल कार्यक्रम के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे जिसे जनता ब्लॉक स्तर व देहरादून, हरिद्वार व उधमसिंह नगर में विधानसभा स्तर पर पर लाईव देख व सुन सकेगी। इस अवसर विकास पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा और स्वास्थ्य शिविर व बहु उद्देश्यीय शिविर भी लगाए जाएंगे ।
डॉ भसीन ने बताया कि बताया कि इसके पश्चात 30 मार्च तक प्रदेश के ब्लॉकों/विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न सेवा शिविर आयोजित होंगे इनमें स्वास्थ्य परीक्षण रक्तदान शिविर व जनता से जुड़े विभिन्न कार्यों को यथास्थान पूरा करने के लिए बहु उद्देशीय शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में संबंधित क्षेत्रों की जनता भाग लेगी और उपस्थित अधिकारी उनकी समस्याओं का करेंगे।
उनका कहना था कि ये तीन वर्ष मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के वर्तमान कार्यकाल के तीन वर्ष सेवा,सुशासन व विकास के वर्ष है।
यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि हमारे युवा व हर वर्ग के प्रिय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का यह कार्यकाल ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण निर्णयों वाला है जिनकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। ऐसे निर्णयों में एक तरफ समान नागरिक संहिता और सशक्त भू कानून हैं तो दूसरी ओर नकल विरोधी, दंगा विरोधी , महिला आरक्षण, राज्य आंदोलन कारी आरक्षण आदि शामिल हैं।
डाॅ. भसीन ने कहा कि ये तीन वर्ष उत्तराखंड के तेज व चहुंमुखी विकास, मातृ शक्ति के सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार,पूर्व सैनिकों, किसानों, व्यापारियों, समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के वर्ष रहे हैं। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धाम ताप की जो दिशा दिखाई है वो राज्य के बारह माह के पर्यटन के विकास में गेम चेंजर सिद्ध होगी।
ये तीन वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस कथन को पूरा करने वाले हैं कि वर्तमान दशक उत्तराखंड का दशक होगा। इन तीन वर्षों में मा प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से मा. मुख्यमंत्री अपने विकल्प रहित संकल्प को पूरा करने व प्रदेश को देश के अग्रणी राज्य बनाने की दिशा तेज गति से आगे बढ़े हैं। ये तीन वर्ष हमारी सनातन संस्कृति उत्तराखंड की रक्षा और विरासत के प्रसार के वर्ष भी हैं ।
इन वर्षों में भ्रष्टाचार पर तेज प्रहार हुए हैं और अपराधियों को जेल का रास्ता दिखाया गया है। साथ ही जनता के लिए सीधे मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुँचाने का तंत्र विकसित किया गया जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
उन्होने कहा कि मा. मुख्यमंत्री के इस कार्यकाल का पहला और बहुत महत्वपूर्ण निर्णय राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करना है। इसी के साथ उन्होंने सिद्ध किया है कि वे जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव से पूर्व घोषित किया था कि प्रदेश में सरकार में आने के बाद पहली केबिनेट में लागू करने का निर्णय लिया जाएगा। ऐसा ही हुआ और आज उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसमें लागू हुआ है। इसका प्रभाव केवल उत्तराखंड ही नहीं अपितु पूरे देश पर पड़ा है। अब कई अन्य राज्य सरकारें भी उत्तराखंड की राह पर चल पड़ी है। यूसीसी लागू किए जाने की मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मा गृहमंत्री अमित शाह ने भी प्रशंसा की है।
मा. मुख्यमंत्री द्वारा जनता की भावनाओं का ध्यान रखते हुए और उत्तराखंड के स्वरुप की रक्षा के लिए सख्त भू कानून लागू किया गया है। साथ ही कृषि भूमि के उपयोग को बदलने पर भी रोक लगा दी गई है। इसके अलावा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही भी की जा रही है।
उत्तराखण्ड की संस्कृति वह स्वरुप की रक्षा के लिए राज्य में जबरन अथवा धोखा दे कर धर्म परिवर्तन करने पर कड़े दंड की व्यवस्था की गयी है! साथ ही बाहरी अवांछित लोगों की पहचान को लेकर सत्यापन अभियान चलाये जाते हैं।
राज्य में लैंड जिहाद, लव जिहाद, थूक जिहाद आदि प्रदेश वह सनातन विरोधी गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। प्रदेश में पाँच हजार ऐकड से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
इन तीन वर्ष में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा युवाओं के रोजगार पर विशेष बल दिया गया और इसी का परिणाम है कि 24,000 रिक्त सरकारी पदों में से 19,000 पदों पर पारदर्शी तरीके से नियुक्तियां प्रदान की जा चुकी है जबकी पहले नियुक्तियाँ या तो दी नहीं जाती थी और जिन कुछ पदों पर नियुक्तियाँ भी होती थी उन्हें लेकर भ्रष्टाचार के गंभीर मामले सामने आते थे।
उन्होने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार को लेकर जीरों टोलरेंस की नीति जिसके चलते जहाँ एक और भ्रष्टाचार के अनेको मामलों में अधिकारियों व कर्मचारियों को जेल भेजा गया है यह प्रक्रिया लगातार जारी है माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं को भ्रष्टाचार और नकल से मुक्त करने का जो संकल्प लिया गया उसके परिणामस्वरूप जहाँ प्रदेश में कड़ा नकल विरोधी कानून परित किया गया जिसके आधार पर केन्द्र सरकार ने भी इस दिशा में कार्यवाही की वहीं दूसरी और जनता को भ्रष्टाचार करने की शिकायत करने का अधिकार देने के लिए 1064 ऐप जारी किया गया है जिसमें दी गई सूचनाओं को गोपनीया रखा जाता है।
माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है इस क्रम में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरीयों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया गया है जहाँ महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने के लिए लखपति दीदी की योजना प्रगति पर है और वही उनकी रोजगार के लिए महत्वपूर्ण योजना चल रही है। जिसके परिणामस्वरूप 30,000 से अधिक महिलाओं को रोजगार मिला है इसी प्रकार मुख्यमंत्री सशक्त बहिना उत्सव योजना के माध्यम से 3.18 करोड़ के स्थानीय उत्पादों का विपणन किया गया है
डाॅ. भसीन ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण राज्य आंदोलनकारियों के सत्त प्रयासों जिनके चलते आंदोलनकरियों ने शहादते दी, यातनायें सही और महिलाओं को अपमान का घूंट पीना पड़ा के परिणामस्वरूप हो सका। आंदोलनकरियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुये राज्य सरकार द्वारा जहाँ उन्हें सम्मान राशि प्रदान की जाती है वही सरकार आंदोलनकरियों व उनके पात्र अश्रितों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया गया है।
डाॅ. भसीन ने कहा उत्तराखण्ड सैन्य बहुल्य प्रदेश है और सैनिकों का सम्मान हमारा सम्मान है। पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का लाभ देने के साथ कई अन्य सुविधाएं प्रदान की उत्तराखण्ड राज्य के वीरता पदक से सम्मानित सैनिकों को देय एक मुश्त राशि में वृृद्धि की गई है इनमें परमवीर चक्र विजेताओं को दी जाने वाली राशि 30 लाख से बढ़ाकर 50 लाख की गई है। इसी प्रकार अशोक चक्र 30 लाख से 50 लाख, महावीर चक्र 20 लाख से 35 लाख, कीर्ति चक्र 20 लाख से 35 लाख, वीर चक्र और शौर्य चक्र 15 लाख से 25 लाख और सेना गैलेंट्री मेडल 07 लाख से 50 लाख मैन्सइनडिस्पेच 03 लाख से 10 लाख किया गया है
उत्तराखण्ड में आम जनता को सस्ता व सुुलभ उपचार दिलाने के लिए जहाँ सरकारी अस्पतालों व प्राथमिक चिकित्सा केन्द्रों की संख्या बढ़ा वहीं अटल आयुषमान योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी परिवारों को 05 लाख रूपये वार्षिक का मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान कि जा रही है। इसके अंतर्गत 50 लाख लोगों ने आयुष्मान कार्ड बना लिये है और लाखों लोग इससे लाभान्वित हो रहे है
डाॅ. भसीन ने कहा राज्य के विकास में कनेक्टविटी की विशेष भूमिका रही है। इसलिए राज्य में सड़क रेल हवाई मार्गों के विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड के गढ़वाल व कुमांऊ से कई नई ट्रेन शुरू की गई है इनमें मानस खण्ड एक्सप्रेस वन्दे भारत, पर्यटन ट्रेन शिद्धबली एक्प्रेस, पूर्णागिरी एक्प्रेस आदि शमिल है। इसी प्रकार पिथौरागढ़ के लिए नई हेली सेवा प्रारम्भ हुई है साथ ही हल्द्वानी मुनस्यारी, आदि कैलाश व ओम पर्वत के लिए नई हवाई सेवा प्रारम्भ हुई है। आॅल वेदर रोड और भारत माला योजना के अंतर्गत सड़कों का विस्तार हो रहा है जिसका लाभ सीमांत जिलों को भी मिल रहा है। श्री केदारनाथ व श्री हेमकुण्ड साहिब रोपवे का निर्माण प्रगति पर है।
इनके अतरिक्त बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में जनहित के कार्य चल रहे है इनमें गरीब परिवारों को 03 सिलेंडर मुफ्त देना किसान निधि गेहुं खरीद पर 20 प्रतिशत का बोनस आदि शामिल है राज्य आर्थिक दृष्टि से तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस वर्ष बिना कोई नया कर लगाये एक लाख करोड़ से अधिक का ऐतिहासिक बजट पेश किया गया है इन सब का परिणाम है कि उत्तराखण्ड ने सत्त विकास लक्ष्य 2023-24 में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजीव वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी नितिन चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, जिला कोषाध्यक्ष सचिन शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *