भाकियू लोक शक्ति के राष्ट्रीय चिंतन शिविर में किसानों का उमड़ा जनसैलाब

हरिद्वार उत्तराखंड

लाल कोठी हरिद्वार में किसानों ने भरी हुंकार

हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी लाल कोठी हरिद्वार में तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का सफल आयोजन संपन्न। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय चिंतन शिविर में किसानों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लाल कोठी ग्राउंड किसानों से खचाखच भरे रहे। इतनी बड़ी संख्या में किसान जुटे कि उन्हें रहने के लिए लाल कोठी ग्राउंड में जगह कम पड़ गए। किसानों का हुजूम देखकर राष्ट्रीय चिंतन शिविर के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह, विशिष्ट अतिथि राजेंद्र प्रसाद शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा व शासन प्रशासन को आगाह किया कि भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के चिंतन शिविर में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। जहां पर शासन-प्रशासन की चुस्त और दुरुस्त व्यवस्था देखने को मिली। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे शासन प्रशासन के अधिकारियों ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की राष्ट्रीय चिंतन शिविर हरिद्वार में कभी भी अव्यवस्था नहीं होगी।

मुख्य अतिथि रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह ने लाल कोठी हरिद्वार में तीन दिवसीय लगे राष्ट्रीय चिंतन शिविर में आए हुए भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं अन्नदाता का अपने संबोधन में आभार व्यक्त करते हुए स्वागत किया और उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोक शक्ति संगठन का परिवार बढ़ रहा है। यह हमारे संगठन की इमानदारी और अनुशासन का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा संगठन अनुशासित संगठन है सभी पदाधिकारी अनुशासन में रह कर काम करें। जिससे हमारे संगठन की गरिमा बनी रहे। आगे उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हर मंडल के मंडल अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष को सबसे पहले अवगत कराया जाए और उनके द्वारा ही पदाधिकारी बनाया जाए जिससे सही पदाधिकारियों का गठन हो सके। उन्होंने संगठन को और भी मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय पदाधिकारियों से लेकर जिले तक के पदाधिकारियों को निर्देश दिए। प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित 21 सूत्री ज्ञापन हरिद्वार तहसीलदार को सौंपा। किसानों की समस्यायों को लेकर 9 अगस्त को लखनऊ उत्तर प्रदेश में एक महापंचायत की घोषणा भी की गई इसी क्रम में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सत्यभान सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेन्द्र मलिक प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अनुराग गुप्ता (लाल बेटा) मंडल अध्यक्ष प्रयागराज अनिल कुमार मौर्य ने भी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता तथा अन्नदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए अपने संबोधन में कहा कि आज देश को आजाद हुए 72 वर्ष से भी अधिक हो रहा है, परंतु देश की रीड कहे जाने वाले किसानों की स्थिति जहां की तहां है किसी भी सरकार ने निरीह गरीब किसानों की सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को कतई किसान संगठन अब बर्दाश्त नहीं करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरदास सिंह धारीवाल तथा संचालन प्रदेश मुख्य महासचिव उत्तर प्रदेश बजरंगी कुशवाहा ने किया। राष्ट्रीय चिंतन शिविर में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रताप नागर, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सत्यवान सिंह चौहान, राष्ट्रीय मुख्य सचिव विनोद भाटी, राष्ट्रीय महासचिव पदम सिंह राष्ट्रीय महासचिव दीपक चौधरी उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दत्त शर्मा, उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी चौधरी बीर सिंह सहरावत प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान रोहित शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली श्री दुष्यंत सिंह, प्रदेश प्रभारी हरियाणा महेंद्र राठी प्रदेश महासचिव हरियाणा धर्मवीर सहित राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल, जिला के पदाधिकारी एवं किसान भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *