हरिद्वार। नील पर्वत स्थित शक्ति पीठ चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस महंत रोहित गिरि को अपने साथ ले गयी। बताया जा रहा है कि महंत रोहित गिरि पर पंजाब के लुधियाना में किसी महिला ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया है।
चर्चा है कि इस मामले में पंजाब पुलिस ने गैर जमानती वारंट जारी किया। बुधवार को पंजाब पुलिस महंत रोहित गिरि को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी।