*राशिफल अप्रैल 2025*
अप्रैल 2025 में आकाशीय लक्षण कुछ इस प्रकार रहेंगे–
उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली राज्यों तथा पंजाब में वर्षा के योग बन रहे हैं। साथ ही प्रचंड गर्मी मासान्त तक देखने को मिलेगी। उत्तरी भारत में ओलावृष्टि से फसलों को हानि पहुंचेगी। दक्षिण,पूर्वी प्रान्तों में तूफानी चक्रवात का भय बना रहेगा।
आईए जानते हैं अप्रैल 2025 में सभी बारह राशियों पर सितारों का क्या प्रभाव पड़ेगा–
*1–मेष राशि–* मेष राशि के जातकों के लिए अप्रैल 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। 29 मार्च 2025 से मेष राशि में शनि की साडेसाती प्रारंभ हो जाएगी, जिसके कारण जीवन में अत्यंत बदलाव देखने को मिलेंगे। व्यापार में मंदिर रहेगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है। कुटुंब जानो में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है जिसके कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति उदासीन रहेंगे। धर्म के प्रति उदासीन रहेंगे। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है, कार्यस्थल पर संयम तथा धैर्य का परिचय दें। स्थानांतरण के योग भी बना रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा अस्थि रोग तथा चोट लगने की संभावना। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें तथा सूर्य नमस्कार करें। ॐ घृणि सूर्याय नमः का प्रातः 108 बार जाप करें। सायं काल हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रचलित करें जरूरतमंदों की सहायता करें।
‘भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्’।। हर शनिवार को शनि के चरणों में बैठकर 108 बार जाप करें।
*2–वृषभ राशि–* वृषभ राशि के जातकों के लिए अप्रैल 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। व्यवसाय में पूंजी निवेश आंशिक धन लाभ देगा। नया भवन निर्माण हो सकता है। माता पिता तथा कुटुंब जनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव रहेंगे। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को क्षमता के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। दीर्घकालीन न्यायालय संबंधी मामलों में विजय प्राप्त करेंगे। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए सामान्य समय है सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा यात्राएं सफल रहेगी। विदेश गमन के योग बन रहे हैं। लाभ हेतु गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें, प्रतिदिन प्रातः सरस्वती वंदना करें। ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः’ मंत्र का 108 बार प्रातः जाप करें।
*3–मिथुन राशि–* मिथुन राशि की जातकों के लिए अप्रैल 2025 सामान्य फलकारक रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। नए व्यवसाय में पूंजी निवेश करने से पूर्व कुटुंब जनों से विचार विमर्श अवश्य करें। माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। अविवाहित जातकों का विवाह संपन्न /सुनिश्चित हो सकता है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय शुभ है। पदोन्नति तथा वेतन वृद्धि के पूर्ण योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रहेंगी, त्वचा संबंधी छोटी-मोटी समस्या से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः खान-पान पर विशेष ध्यान दें। धार्मिक यात्राएं हो सकती है। लाभ हेतु प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का जाप करें। गणेश जी को प्रतिदिन 27 दूर्वा अर्पित करें।
*4–कर्क राशि–* कर्क राशि के जातकों के लिए अप्रैल 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। पैतृक संपत्ति से धनार्जन होगा। व्यापार में नया निवेश करने हेतु उत्तम समय है। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। प्रेम प्रशंगों में कटुता आ सकती है। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। घर/कुटुंब में धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। अविवाहित जातकों का विवाह संपन्न/सुनिश्चित होगा। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय अनुकूल रहेगा,पदोन्नति के पूर्ण योग बन रहे हैं। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। रुद्राभिषेक करें, रुद्राष्टकं का पाठ करें। ‘तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्’ का प्रति दिन 27 बार जाप करें।
*5–सिंह राशि–* सिंह राशि के जातकों के लिए अप्रैल 2025 सामान्य फलकारक रहेगा। सिंह राशि में शनि की ढैया का प्रभाव चरम पर रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेंगे परंतु मासान्त में आंशिक धन लाभ होगा। नए व्यापार में निवेश करने हेतु समय अनुकूल नहीं है। पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है। आय से अधिक व्यय मानसिक तनाव उत्पन्न करेगा। कुटुंब जनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति उदासीन रह सकते हैं। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है, कार्यस्थल पर सहयोगियों से अनावश्यक विवाद उत्पन्न हो सकता है जिसके कारण मानसिक तनाव रहेगा। यात्राएं कष्टकारी होगी वाहन संचालित करते समय धैर्य का परिचय दें। लाभ हेतु प्रतिदिन सूर्य को जलात्रित करें ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का जाप करें, प्रतिदिन तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें, तथा मंगलवार को सुंदरकांड पढ़ें। शनि शांति हेतु हर शनिवार को शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें, वृद्ध आश्रम में जल की व्यवस्था करें, जरूरतमंदों की सहायता करें तथा हनुमान उपासना बढ़ा दे।
*6–कन्या राशि–* कन्या राशि के जातकों के लिए अप्रैल 2024 शुभ फल कारक रहेगा। बौद्धिक क्षमता से व्यापार में नए आयाम स्थापित करेंगे। सामाजिक यश प्रतिष्ठा स्थान में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च करेंगे। कुटुंबुजनों का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त होगा। घर में धार्मिक अनुष्ठान संभव है। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय अति उत्तम है पदोन्नति तथा वेतन वृद्धि की पूर्ण योग। विदेश गमन के पूर्ण योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा यात्राएं सफल रहेगी लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें रविवार को आदित्य हृदय स्तोत्र के 11 पाठ करें गणपति अथर्व शीर्ष का प्रतिदिन पाठ करें। बुधवार को गाय को चारा तथा किन्नरों को हरी वस्तुएं दान करें। ‘एकदंताय विद्महे, वक्रतुंडाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात:’।। का प्रतिदिन 27 बार जाप करें।
*7–तुला राशि–* तुला राशि के जातकों के लिए अप्रैल 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। नए व्यापार में निवेश आर्थिक लाभ देगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। मन प्रफुल्लित रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थी वर्ग विशेष सफलता प्राप्त करेंगे। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त होगी। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित/संपन्न होगा। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, सूर्य नमस्कार करें, शुक्रवार को दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, प्रतिदिन सायं काल हनुमान चालीसा का पाठ करें। ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः’ का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।
*8–वृश्चिक राशि–* वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अप्रैल 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार हेतु समय उत्तम है। व्यवसाय में नया पूंजी निवेश आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। पैतृक संपत्ति से आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। माता-पिता तथा कुटुंब जनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव के उपरांत भी आनंदित रहेंगे। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अत्यंत शुभ है शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त होगा। राजकीय सेवाओं हेतु लंबे समय से प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय सामान्य है, सहकर्मियों से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राज पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेंगे उच्च रक्तचाप जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। यात्राएं सफल रहेगी लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें रविवार को आदित्य हृदय स्तोत्र के 11 पाठ करें। प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगलवार को हनुमान जी को लड्डू तथा सिंदूर अर्पित करें। ‘मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठ।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥’ मंत्र का 27 बार प्रतिदिन जाप करें इच्छा पूर्ति होगी है।
*9–धनु राशि*–धनु राशि की जातकों के लिए अप्रैल 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। शनि की ढैया का प्रभाव देखने को मिलेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। व्यापारिक साझेदारों से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कुटुंब जनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति उदासीन रहेंगे। नौकरी पेशा वर्ग के लिए सामान्य समय है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, धैर्य का परिचय दें क्रोध पर नियंत्रण रखें साथ ही स्थानांतरण के योग भी बना रहे हैं। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। घर में धार्मिक अनुष्ठान संभव है । स्वास्थ्य मध्यम रहेगा अस्थि रोग तथा चोट लगने की संभावना है । वाहन सावधानी से चलाएं दूरस्थ यात्राएं कष्टकारी हो सकती है लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, सूर्य नमस्कार करें, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। मंगलवार को सुंदरकांड पढ़े। शनिवार को शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें कई वस्तुएं दान करें वृद्ध आश्रम में अन्न दान करें।
*10–मकर राशि–* मकर राशि की जातकों के लिए अप्रैल 2025 सामान्य फलकारक रहेगा। व्यापार के परिपेक्ष से समय अनुकूल है। नए व्यापार में निवेश धन लाभ देगा। पैतृक संपत्ति से धनार्जन हो सकता है। कुटुंब जनों से वैचारिक मतभेद होने से पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण बना रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। संतान पक्ष को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त होगी। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित संपन्न हो सकता है। नौकरी पेशा वर्ग के लिए सामान्य समय है। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, हृदय संबंधी समस्या, उच्च रक्तचाप तथा मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। हनुमान चालीसा तथा बजरंग बाण पढ़ें। ‘ॐ नमो भगवते हनुमते नम:’ का 108 बार जप करें ।
*11–कुंभ राशि–* कुंभ राशि के जातकों के लिए अप्रैल 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। माह का पूर्वार्ध अत्यधिक संघर्षपूर्ण रहेगा। व्यापार में अत्यधिक परिश्रम के उपरांत ही धन लाभ होगा। व्यापारिक साझेदारों से मतभेद की स्थिति उत्पन्न होगी अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें धैर्य का परिचय दें। कुटुंब जनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग हेतु समय अनुकूल है। नौकरी पेशावर्ग के लिए समय सामान्य है, स्थानांतरण के पूर्ण योग है। यात्रा करते समय सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। सायं काल बजरंग बाण का पाठ करें। हर शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें जरूरतमंदों की सहायता करें शनिवार को इस मंत्र का शनि मंदिर में बैठकर 23 बार जाप करें– ‘नीलांजना समाभासं रविपुत्रम यमराजन। छाया मार्तंड संभुतम, तम नमामि शनैश्चरम।।’
*12–मीन राशि–* मीन राशि के जातकों के लिए अप्रैल 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। शनि की साडेसाती का प्रभाव चरम पर होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव के उपरांत मासान्त में आंशिक धन लाभ होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा शत्रु प्रबल रहेंगे। कुटुंब जनों से सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए सामान्य समय है। प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त होगी। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए सामान्य समय है। कार्य स्थल पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है तथा कानूनी दाव पेंच में पढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, अस्थि रोग तथा उच्च रक्तचाप से पीड़ित रहेंगे। यात्रा सावधानी से करें अन्यथा दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, मंगलवार को सुंदरकांड पढें, हर शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें, वृद्ध आश्रम में भोजन,जल दान करें। ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।’ का शनिवार को शनि मंदिर में 108 बार जाप करें।
*ज्योतिषाचार्य डॉ मंजू जोशी*
*हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंड*