आइए जानते हैं 12राशियों का राशिफल अक्टूबर 2023

धर्म

*राशिफल अक्टूबर 2023*
जानते हैं अक्टूबर माह में आकाशीय लक्षण कुछ इस प्रकार रहेंगे–हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में कई जगहों पर खंड वृष्टि तथा कई जगहों पर तापमान अधिक रहेगा। अधिक तापमान के कारण उमस रह सकती है। उत्तराखंड, हिमाचल पर्वतीय क्षेत्रों में वायु वेग के साथ सामान्य वर्षा होगी।
आइए जानते हैं सभी बारह राशियों पर ग्रहों का प्रभाव किस प्रकार रहेगा—
*1 मेष राशि –* मेष राशि के जातकों के लिए अक्टूबर माह सामान्य फल कारक रहेगा। भाई बंधुओं से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। व्यापार में सामान्य लाभ होगा। नया कार्य प्रारंभ करने हेतु समय अनुकूल नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंगों में मधुरता रहेगी। मित्र जनों से व्यापार में विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति उदासीन रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धार्मिक यात्राएं हो सकती है। लाभ हेतु प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें। ॐ घृणि सूर्याय नमः का जप करें। एवं मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें।

*2 वृषभ राशि –* वृषभ राशि के जातकों के लिए अक्टूबर माह सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। धार्मिक कार्य में विशेष रूचि रहेगी। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। कुटुंब जनों एवं मित्र जनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। नया भूमि, भवन क्रय करने के योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय शुभ है। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। अविवाहित जातकों का विवाह संपन्न हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। माता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। लक्ष्मी उपासना करें। विद्यार्थी वर्ग देवी सरस्वती की पूजा अर्चना करें।

*3 मिथुन राशि–* मिथुन राशि के जातकों के लिए अक्टूबर माह शुभ फल कारक रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। भूमि मकानादि का लाभ प्राप्त करेंगे। शत्रु पराजित होंगे। न्यायालय संबंधी कार्यों में विजय प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंगों में मधुरता रहेगी। मित्र जनों से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। व्यापार में लाभ होगा। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शेयर बाजार में निवेश लाभ देगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धार्मिक यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु गणेश वंदना करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें प्रतिदिन सूर्य को जल चढ़ाएं।

*4 कर्क राशि –* कर्क राशि के जातकों के लिए अक्टूबर माह सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में संघर्ष के बाद ही सफलता प्राप्त करेंगे। अनावश्यक धन खर्च करने से बचें अन्यथा आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है। व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचें। नया कार्य प्रारंभ करने हेतु समय अनुकूल नहीं है। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय शुभ है। संतान पक्ष से विशेष सुख की अनुभूति होगी। प्रयास करने से प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। नेत्र एवं हृदय संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु शिवजी को प्रतिदिन जल अर्पित करें रुद्राष्टकम का पाठ करें। शनिवार को पीपल के वृक्ष पर सरसों का दीपक जलाएं।

*5 सिंह राशि–* सिंह राशि के जातकों के लिए अक्टूबर माह शुभ फल कारक रहेगा। आमदनी के अनेकानेक मार्ग प्रशस्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। निसंतान दंपतियों को संतति प्राप्त होने के पूर्ण योग बन रहे हैं। राज पक्ष से सफलता प्राप्त करेंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ प्राप्त करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए अक्टूबर माह अति शुभ है। नौकरीपेशा वर्ग को पदोन्नति प्राप्त हो सकती ।है स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। यात्राएं सफल रहेंगे। लाभ हेतु आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ें।

*6 कन्या राशि –* कन्या राशि के जातकों के लिए अक्टूबर माह शुभ फल कारक रहेगा। पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे। नया व्यापार करने हेतु समय शुभ है। कुटुंब जनों से सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा वर्ग को पदोन्नति के साथ स्थानांतरण प्राप्त होगा। अविवाहित जातकों का विवाह संपन्न हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गणेश वंदना करें। बुधवार को चारा दान करें।

*7 तुला राशि*– तुला राशि के जातकों के लिए अक्टूबर माह शुभ फल कारक रहेगा। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। पुरुषार्थ से भाग्य में वृद्धि होगी। व्यापार में नए आयाम स्थापित करेंगे एवं धन लाभ होगा। लंबे समय से उलझे हुए न्यायिक कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। शेयर बाजार में निवेश से लाभ प्राप्त करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। कुटुंब जनों का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। शुक्रवार को चीनी दान करें ।

*8 वृश्चिक राशि–* वृश्चिक राशि के जातकों के लिए माह सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त होगा। कुटुंब जनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। नौकरी पेशा वर्ग को कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है अतः सहकर्मियों से विवाद से बचे। भाई बहनों से संबंध मधुर बनाने का प्रयास करें अन्यथा विवाद की स्थिति हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। ॐ घृणि सूर्याय नमः का जप करें। प्रतिदिन बजरंग बाण का पाठ करें।

*9 धनु राशि –* धनु राशि के जातकों के लिए अक्टूबर माह सामान्य फल कारक रहेगा। माता-पिता से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय शुभ है सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त करेंगे। राज पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रयास करने से सफलता प्राप्त होगी। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में धन खर्च होगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। लाभ स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें।

*10 मकर राशि*– मकर राशि के जातकों के लिए अक्टूबर माह शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। विरोधियों का षड्यंत्र विफल होगा। लंबे समय से चले आ रहे न्यायिक मामलों में सफलता प्राप्त करेंगे। शेयर बाजार में निवेश लाभ देगा। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना। पारिवारिक जनों का सहयोग प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय शुभ है। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे जातकों को सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु सुंदरकांड का पाठ करें। पीपल के पेड़ पर शनिवार को सरसों के तेल से दीपक प्रज्वलित करें।

*11 कुंभ राशि –* कुंभ राशि के जातकों के लिए अक्टूबर माह सामान्य फल कारक रहेगा। परिवार जनों का सहयोग प्राप्त करेंगे। माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। उदर एवं हृदय विकार हो सकते हैं। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। नया निवेश करने से बचें। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है। विद्यार्थी वर्ग सफलता के नए आयाम प्राप्त करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। निसंतान दंपतियों को संपत्ति प्राप्त हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु बजरंग बाण का पाठ करें। एवं राम रक्षा स्त्रोत पढ़ें। शनिवार को शनि मंदिर में सरसों के तेल से दीपक प्रज्वलित करें।

*12 मीन राशि –* मीन राशि के जातकों के लिए अक्टूबर माह मध्यम फल कारक रहेगा। किसी भी कार्य को करने में अरुचि रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती है चर्म रोग, श्वास रोग होने की संभावना। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। संतान पक्ष से विशेष सुख की अनुभूति होगी व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त होगा। नया कार्य प्रारंभ करने हेतु समय अनुकूल नहीं है। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है। सहकर्मियों से व्यर्थ विवाद से बचें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। धार्मिक यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु केले के वृक्ष की पूजा करें एवं शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें। प्रतिदिन हनुमान चालीसा का सायंकाल पाठ करें।
*ज्योतिषाचार्य डॉ मंजू जोशी*
*8395806256*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *