सर्वजन सनातन पार्टी ने जुगल किशोर को सौंपी उत्तर प्रदेश की कमान, प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

राजनीति राज्य राष्ट्रीय

प्रशासनिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एम. नागेश्वर राव ने लिया निर्णय
वाराणसी, 03 नवंबर 2026।
सर्वजन सनातन पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक विस्तार और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पूर्व आईपीएस अधिकारी श्री जुगल किशोर जी को पार्टी का उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीबीआई निदेशक श्री एम. नागेश्वर राव जी द्वारा की गई है।
पार्टी नेतृत्व का मानना है कि जुगल किशोर जी का लंबा प्रशासनिक अनुभव, कुशल नेतृत्व क्षमता, कार्यशैली और संगठनात्मक दक्षता उत्तर प्रदेश में पार्टी को नई दिशा प्रदान करेगी। उनके नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिलों में संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के अभियान को गति मिलने की उम्मीद है।


राष्ट्रीय अध्यक्ष एम. नागेश्वर राव ने विश्वास व्यक्त किया कि जुगल किशोर जी अपने अनुभव और प्रतिबद्धता के बल पर उत्तर प्रदेश में एक सक्रिय, अनुशासित एवं मजबूत संगठनात्मक ढांचे का निर्माण करेंगे। पार्टी को आशा है कि उनके नेतृत्व में संगठन का प्रदेशव्यापी विस्तार होगा और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
सर्वजन सनातन पार्टी राष्ट्रहित, जनहित, सामाजिक समरसता, समान अधिकार तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की बात कहती रही है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के सामने इन उद्देश्यों को प्रदेश के विभिन्न सामाजिक वर्गों तक पहुंचाने और पार्टी को एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
नियुक्ति के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने जुगल किशोर जी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश संगठन नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *