आत्मनिर्भर भारत का निर्माण देश की युवा पीढ़ी के दृढ इच्छा शक्ति एवं शुद्ध संकल्प से ही संभव है : डा. श्रीप्रकाश मिश्र

राज्य

आत्मनिर्भर भारत का निर्माण देश की युवा पीढ़ी के दृढ इच्छा शक्ति एवं शुद्ध संकल्प से ही संभव है – डा. श्रीप्रकाश मिश्र

वी. आई. पी. एस. ग्रुप आफ कॉलेज, ग्वालियर एवं मातृभूमि सेवा मिशन मध्य प्रदेश इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवा पीढ़ी की भूमिका एवं सामाजिक दायित्व विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम संपन्न।

डा. श्रीप्रकाश मिश्र ने व्याख्यान कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यर्थियों को स्वरोजगार एवं लोकसभा चुनाव – 2024 में सभी युवाओं को राष्ट्रहित में मतदान अवश्य करने का आह्वान किया।

13 अप्रैल 2024, कुरुक्षेत्र

किसी भी राष्ट्र के सामाजिक आर्थिक तथा सांस्कृतिक उन्नति में युवा पीढ़ी की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। वर्तमान परिदृश्य में भारत के बदलाव में सबसे बड़ा वाहक युवा वर्ग ही है। युवा शक्ति देश और समाज की रीढ़ युवा ही होता है। युवा देश और समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का सामर्थ रखते हैं। युवा देश का वर्तमान हैं तो भूतकाल और भविष्य के सेतु भी हैं। यह विचार मातृभूमि सेवा मिशन धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के संस्थापक डा. श्रीप्रकाश मिश्र ने वी. आई. पी. एस. ग्रुप आफ कॉलेज, ग्वालियर एवं मातृभूमि सेवा मिशन मध्य प्रदेश इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवा पीढ़ी की भूमिका एवं सामाजिक दायित्व विषय पर आयोजित व्याख्यान में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ भारती एबं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर् दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण, पुष्पार्चन से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. श्रीप्रकाश मिश्र एवं वी. आई. पी. एस. ग्रुप आफ कॉलेज के चेयरमैन रामवीर सिंह जादौन ने संयुक्त रूप ही किया। डा . श्रीप्रकाश मिश्र कहा युवा देश और समाज के जीवन मूल्यों के प्रतीक हैं। युवा गहन ऊर्जा और उच्च महत्वाकांक्षाओं से भरे हुये होते हैं। उनकी आंखों में भविष्य के इंद्रधनुषी स्वप्न होते हैं। समाज को बेहतर बनाने और राष्ट्र के निर्माण में सर्वाधिक योगदान युवाओं का ही होता है। आज आवश्यकता है सभी शैक्षणिक संस्थाओ में अनिवार्य रूप तो देश के महापुरुषों की जीवनियों को पढ़ाया जाय।जिससे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा उनमें अपार आत्मबल बढेगा तभी वे सशक्त व आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार कर पायेंगे। नये भारत के निर्माण के लिए आज की युवा पीढ़ी के कार्य कौशल को विकसित कर राष्ट्र के उत्थान हेतु समर्पित करने की आवश्यकता है। डा. श्रीप्रकाश मिश्र ने व्याख्यान कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यर्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया एवं लोकसभा चुनाव – 2024 में सभी युवाओं को राष्ट्रहित में मतदान अवश्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वी. आई. पी. एस. ग्रुप आफ कॉलेज के चेयरमैन रामवीर सिंह जादौन वी कहा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की सफलता देश की युवा पीढ़ी द्वारा राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों को आत्मसात् करते हुए स्वदेशी व कौशल के मार्ग पर चलकर ही प्राप्त की जा सकती है। हमें हर हाल में वैज्ञानिक उपलब्धियों के साथ-साथ भारतीय व प्राचीन परंपरागत विभिन्न कौशलयुक्त विधाओं को भी समन्वित रूप से साथ लेकर आगे बढ़ना होगा। आज की युवा पीढ़ी अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह कर देश को सब प्रकार से सम्पन्न बना सकते है। कार्यक्रम को डा.एम. एल.शर्मा, अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा संगठन, नई दिल्ली,कैप्टन राजेश शर्मा, सचिव, राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र शर्मा ने बतौर अतिविशिष्ट अतिथि उद्बोधन दिया। मातृभूमि सेवा मध्य के प्रदेश संयोजक अशोक शर्मा ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप के सन्दर्भ में विस्तार से जानकारी दी। आभार ज्ञापन कॉलेज के प्रधानाचार्य वैभव सिंह तोमर ने किया। कार्यक्रम का संचालन डा. गौरव सिसोदिया एवं सुशील शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में समाजसेवी देवेंद्र शर्मा, शिक्षाविद रामहेत शर्मा, श्रीमती रश्मि तोमर, राजेंद्र धनेलिया, रूपल अग्रवाल, राम मिलन सिंह साहित अनेक सामाजिक, धार्मिक संस्थाओ के प्रतिनिधि, कॉलेज परिवार के शिक्षक, विद्यार्थी एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे। कॉलेज परिवार की ओर से सभी अतिथियों को शाल, श्रीफल एवं स्मृतिचिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *