पूरी दुनिया भारत को नई आशा के रूप में देख रही: अग्रवाल

ऋषिकेश उत्तराखंड

ऋषिकेश। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किया। वक्ताओं ने मोदी सरकार के कार्यों का बखान किया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूजे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। मंगलवार को कैंप कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल के नौ वर्ष पूरे हो गए हैं। उनके नेतृत्व में यह 9 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है।

अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए उनके नेतृत्व में योजनाएं चलाई जा रही हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पटल पर अलग पहचान बनी है। विदेश यात्राओं में जिस तरह उनका सम्मान होता है, यह हर एक भारतीय का सम्मान है। आज पूरी दुनिया भारत को नई आशा के रूप में देख रही है। कहा कि पीएम का देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव है।

उनके मार्गदर्शन में पिछले नौ सालों में उत्तराखंड के हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हुए हैं। भारत माला परियोजना, ऑल वेदर रोड, रेल कनेक्टिविटी, शिक्षा, चिकित्सा, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी के क्षेत्र में राज्य में तेजी से कार्य हुए हैं। केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य पर तेजी से कार्य चल रहा है। बदरीनाथ में मास्टर प्लान के तहत कार्य प्रगति पर हैं।

मौके पर भाजपा ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, बृजेश शर्मा, कृष्ण कुमार सिंघल, कमला नेगी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शाह, पुष्पा ध्यानी, भाजपा श्यामपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश पयाल, रायवाला मंडल अध्यक्ष शिवानी भट्ट, प्रधान संगठन के अध्यक्ष सोबन सिंह कैंतुरा, प्रधान चंद्रमोहन पोखरियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष माधवी गुप्ता, निर्मला उनियाल, सोनी रावत, समा पंवार, युवा मोर्चा अध्यक्ष जगावर सिंह, निखिल बर्थवाल, वरिष्ठ पार्षद शिव कुमार गौतम, वीरेंद्र रमोला, समाजसेवी मानवेन्द्र कंडारी, दीपक जुगरान, रूपेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *