उत्तराखंड के श्रद्धालुओं ने किए सोमनाथ और राम मंदिर के दर्शन, पहली बार समुद्र देख हुए अचंभित

उत्तराखंड

उत्तराखंड से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के तीर्थ यात्रियों ने आज राम मंदिर और गीता मंदिर का भ्रमण किया। उत्तराखण्ड से आए सभी श्रद्धालु राम मंदिर और गीता मंदिर (श्री गोलोकधाम तीर्थ) के दर्शन-पूजन कर अभिभूत महसूस कर रहे थे। मंदिर दर्शन के बाद सभी तीर्थ यात्रियों ने समुद्र तट के विहंगम दृश्य को देखा। जिनमें से कई श्रद्धालु पहली बार समुद्र का विस्तार देखकर अचंभित रहे। सायं काल में श्रद्धालुओं ने श्री सोमनाथ जी का दर्शन-पूजन किया तथा सोमनाथ जी की भव्य आरती में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *