सनातन धर्म और संस्कृति को अग्रसर करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं संत-महंत : श्रीमहंत रविंद्रपुरी

उत्तराखंड धर्म हरिद्वार
संतों-महंतों, महामंडलेश्वरों के सानिध्य में स्वामी कृष्ण स्वरूप महाराज को ओढ़ाई गई महंताई चादर
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार की धार्मिक संस्था श्री चंदन कृष्ण आश्रम खड़खड़ी में स्वामी अखण्डानंद महाराज ऋषिकेश की अध्यक्षता में ब्रह्मलीन किशोरी देवी को श्रद्धांजलि अर्पित कर श्री चंदन कृष्ण आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी कृष्ण स्वरूप महाराज को संतों-महंतों, महामण्डलेश्वरों ने महंताई चादर ओढ़ाई।
इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति को अग्रसर करने में संत-महंत अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन किशोरी देवी ने जीवन पर्यंत सनातन संस्कृति को अग्रसर करने में अपनी हर तरह से जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने कहा कि संतों-महंतों का समूचा जीवन सनातन संस्कृति और धर्म को संरक्षित, संवर्धित करने में लगा रहता है। संत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महंत राम मुनि महाराज ने कहा कि श्री चंदन कृष्ण आश्रम के परमाध्यक्ष महंत कृष्ण स्वरूप महाराज का समूचा जीवन सनातन धर्म को समर्पित रहता है वे हर समय सनातन धर्म संस्कृति को अग्रसर करने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करते है और श्रद्धालु भक्तों को हिंदू धर्म संस्कृति से जुड़कर उसका संरक्षण की बात कहते हैं। उनके महंत पद पर आसीन होने से आश्रम की सभी स्थिति अब और बेहतर होगी और सनातन धर्म संस्कृति मजबूत होगी।
भाजपा पार्षद दल के उपनेता नि0 पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि श्री चंदन कृष्ण आश्रम के परमाध्यक्ष महंत कृष्ण स्वरूप महाराज सनातन धर्म को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं और निश्चित रूप से करते रहेंगे। उनके संचालन में आश्रम द्वारा संचालित की जा रही सेवा प्रकल्प के कार्य को और अधिक गति मिलेगी। श्री चंदन कृष्ण आश्रम महंत कृष्ण स्वरूप महाराज के संयोजन में भारतीय सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार-प्रसार, सेवा प्रकल्प के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करेगा।
इस मौके पर महामंडलेश्वर अनंतानंद महाराज स्वामी राम मुनि, महामंडलेश्वर चिदविलासानंद सरस्वती, महंत सूरज दास, संत रविन्द्रदास, स्वामी प्रेमानंद, जमुना गिरि, रमेशानंद, स्वामी योगेंद्रानंद, रामेश्वर गिरि, शुक्र गिरि, स्वामी रामचरण दास, स्वामी कमल मुनि, महंत जीत सिंह, भाजपा पार्षद दल के उपनेता नि0 पार्षद अनिरूद्ध भाटी, अनुराधा, सरोज, मुकेश, राधा, उमेशानंद सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *