मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में फिल्म निर्माण को दे रहे बढ़ावा-सैम पटेल

उत्तराखंड मनोरंजन हरिद्वार

उत्तराखंड में बनी फिल्म पंख होते तो उड़ जाते रिलीज
हरिद्वार, 28 अप्रैल। उत्तराखंड में बनी फिल्म पंख होते तो उड़ जाते के प्रोड्यूसर सैम पटेल एवं फिल्म के कलाकारों ने हॉरर, थ्रिलर, सस्पेंस एवं मनोरंजन से भरी फिल्म से जुड़ी कहानी से पत्रकारों को रूबरू कराया। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता के दौरान प्रोड्यूसर सैम पटेल ने कहा कि पंख होते तो उड़ जाते फिल्म बेहद मनोरंजन से भरी हुई है। हॉरर, थ्रिलर और सस्पेंस इस फिल्म में देखने को मिलेगा। उत्तराखंड की हसीन वादियों में फिल्म की शूटिंग की गई है। स्थानीय कलाकारों को भी फिल्म में मौका दिया गया है। सैम पटेल ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फिल्म नीति को बढ़ावा दे रहे हैं। फिल्म निर्माण के लिए सब्सिडी भी मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सुंदर नर्संगिक वादियां हैं। पंख होते तो उड़ जाती के कलाकारों ने फिल्म में बेहतरीन अदाकारी की है। जिसमें मुख्य रूप से विपिन, जसप्रीत कौर, अरमान ताहिल, उपासना, सुदेश बेरी शाहबाह खान जैसे कलाकार हैं। निश्चित रूप से लोगों को यह फिल्म भरपूर मनोरंजन प्रदान करेगी। राज्य मंत्री ओमप्रकाश जग्दमनि ने सभी कलाकारों को बधाई दी और कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फिल्म निर्माताओं को उत्तराखंड में फिल्म निर्माण के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। सरकार द्वारा अन्य सुविधाओं के साथ सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है। जिससे फिल्म जगत के लोग उत्तराखंड में लगातार शूटिंग के लिए आ रहे हैं। लाइन प्रोड्यूसर पुरुषोत्तम अग्रवाल ने कहा कि पंख होते तो उड़ जाते फिल्म लोगों को अवश्य पसंद आएगी। राज्य के मुख्यमंत्री फिल्म कलाकारों को सम्मान देने का काम भी कर रहे हैं। जिससे उत्तराखंड राज्य फिल्म उद्योग के लिए नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने फिल्म के कलाकारों की एक्टिंग की प्रशंसा की और कहा कि 1 मई को देशभर में फिल्म रिलीज होने जा रही है। पोस्ट लॉन्च धर्मनगरी में हुआ है। फिल्म का म्यूजिक रेड रिबन के बैनर तले रिलीज हुआ है। फिल्म के गाने बिजली हूं मैं और नजरों ने तेरी मुझसे पहली ही चर्चा बटोर रहे हैं। मां गंगा के आशीर्वाद से फिल्म सफलता के आयाम रचेगी। फिल्म कलाकार जसप्रीत कौर, अरमान ताहिल एवं विपिन आदि ने बताया कि फिल्म में भरपूर मनोरंजन है। युवा कलाकारों को फिल्म में एक्टिंग करने का मौका मिला है। जिससे निश्चित रूप से उत्तराखंड अभिनेताओं को अपने हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल का कलाकारों का फूलमाला पहनकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *