खटीमा पहुंचे सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश, कहा- “समाधान और संतुष्टि ही मूल मंत्र”

उत्तराखंड

Dehradun News | मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में लोहियाहेड हेलीपैड पर आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों/समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है, जहां प्रशासन की जवाबदेही महत्वपूर्ण है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों एवं आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, भवानी भंडारी, दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अमित कुमार पांडेय,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शाशनी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *