खटीमा पहुंचे सीएम धामी: दिवंगत नागरिकों के परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस, हेलीपैड पर सुनीं जनसमस्याएं

उत्तराखंड

Dehradun News| मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दौरान पंजाबी कॉलोनी में स्व. विवेक रघुवंशी, टनकपुर रोड में स्व.भूपेंद्र सिंह चुफाल एवं राजेंद्र नगर निवासी स्व.प्रकाश रावत के आवास पर पहुँच कर उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और उनके परिवारजनों को ढांढस बँधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने टीडीसी अस्थाई हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीं तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए अधिकारी जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें।

इस दौरान अध्यक्ष नगर पालिका श्री रमेश चंद्र जोशी, मेयर श्री विकास शर्मा, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, श्री नंदन सिंह खरायत, श्री रनदीप पोखरिया, श्री भवानी भंडारी, श्री सतीश भट्ट, श्री नवीन बोरा, महामंत्री श्री रमेश जोशी, जिलाधिकारी श्री नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी श्री कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी श्री तुषार सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि व नागरिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *