स्वास्थ्य शिविरों में करेंगे सहयोग :डॉ संध्या शर्मा
हरिद्वार 11सितम्बर
श्री गंगा सभा के अध्यक्ष एवं ग्रामीण स्वास्थ्य दर्जाप्राप्त राज्य मंत्री नितिन गौतम ने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आशा कार्यकर्त्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता एवं स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर लगातार जोर दें रही है।
ग्रामीण स्वास्थ्य राज्य मंत्री नितिन गौतम का आज सपत्निक प्रेम हॉस्पिटल में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नीलीशा सैनी शर्मा, इंडियन इंड्रस्टीज एसोसिएशन की उपाध्यक्ष एवं आई वी एफ कंसलटेंट डॉ संध्या शर्मा सचिव कपिल मोदी, कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, दिनेश पुंडीर द्वारा पुष्प गुच्छे एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
श्रीनितिन नें कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मुझे जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे मैं पद नहीं बल्कि जनता के प्रति जवाबदेही और सेवा का संकल्प मानता हूं। मेरा लक्ष्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ फाइलों और घोषणाओं तक सीमित न रहे, बल्कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक उसकी सीधी पहुंच सुनिश्चित हो।
मैं सरकार और जनता के बीच सिर्फ औपचारिक नहीं, बल्कि प्रभावी और जवाबदेह सेतु की भूमिका निभाऊंगा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमियों, लापरवाही और आमजन की परेशानियों को किसी भी स्तर पर नजरअंदाज नहीं होने दिया जाएगा। जहां व्यवस्था कमजोर मिलेगी, वहां आवाज उठेगी और जहां जरूरत होगी, वहां सरकार का ध्यान तत्काल खींचा जाएगा।
मेरा प्रयास रहेगा कि गरीब, किसान, श्रमिक और ग्रामीण परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए दर-दर भटकना न पड़े। स्वास्थ्य सेवा अंतिम व्यक्ति का अधिकार है और इस अधिकार को धरातल पर पहुंचाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
