दून मेडिकल कॉलेज में ‘डॉक्टर ऑफ द ईयर’ अवार्ड समारोह: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का बड़ा ऐलान, सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे AI Centre of Excellence

उत्तराखंड

Dehradun News | नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित ‘‘पांचवें डॉक्टर ऑफ़ द ईयर’’ सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में AI Centre of Excellence स्थापित करेगी।

उन्होंने कहा कि 2026 के अंत तक सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सभी रिक्त पदों में नियुक्ति हो जाएगी। साथ ही पदोन्नति को भी शत प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टर्स का एक अलग से कैडर बनाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने पूरे प्रदेश से चयनित 32 उत्कृष्ट डॉक्टर्स को इस वर्ष का ‘‘डॉक्टर ऑफ़ द ईयर’’ अवार्ड प्रदान किया। तीन डॉक्टर्स को आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवॉर्ड तथा तीन डॉक्टर्स को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) भानु दुग्गल ने की। इस अवसर पर भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ. जे. एन. नौटियाल, स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन, कार्यक्रम आयोजक श्री कुंवर राज अस्थाना, चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के डीन प्रो.एमके पंत ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधायक कपकोट श्री सुरेश गड़िया, उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरुण त्रिपाठी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *