डॉ. राजेंद्र प्रसाद खजूरिया ने संभाला IGNFA देहरादून के निदेशक का पदभार, श्रीमती भारती की ली जगह

उत्तराखंड

Dehradun News | आन्‍ध्र प्रदेश कैडर के 1991 बैच के IFS अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद खजूरिया ने आज इन्‍दिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी (IGNFA), देहरादून के निदेशक का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने श्रीमती भारती की जगह ली है, जो 30 जून को सेवानिवृत्त हुईं। IGNFA के निदेशक के रूप में कार्यभार संभालने से पहले, वे आन्‍ध्र प्रदेश पर्यावरण प्रबंधन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थे। डॉ. खजूरिया वन प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण तथा नीति निर्माण में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभा चुके हैं। निदेशक का पद संभालने के बाद, उन्होंने IGNFA के संकाय सदस्यों तथा कर्मचारियों से वार्ता की और अकादमी में जारी विभिन्न गतिविधियों का भी जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *