डॉ. विकास दीक्षित बने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

उत्तराखंड राजनीति हरिद्वार

हरिद्वार। वरिष्ठ बाल रोग चिकित्सक व समाज सेवी डॉ विकास दीक्षित को भाजपा ने चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है। डॉ दीक्षित ने प्रदेश व जिला नेतृत्व को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वे सभी के साथ मिलकर चिकित्सा व स्वास्थ्य क्षेत्र के हितों के लिए कार्य करेंगे। डॉ विकास दीक्षित देवभूमि पॉलीक्लिनिक व देवभूमि हेल्थकेयर सर्विसेस के निदेशक हैं व आम जनता को चिकित्सा सेवा प्रदान करते हैं। वर्तमान में वे IMA उत्तराखंड की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य हैं व NMO की हरिद्वार शाखा के सचिव हैं। इससे पहले वे IMA हरिद्वार के अध्यक्ष रह चुके हैं।
डॉ दीक्षित ‘भारत स्वास्थ्य एवं शिक्षा परिषद’ के संस्थापक चेयरमैन हैं जो कि चिकित्सा व शिक्षा क्षेत्र में सामाजिक कार्य के माध्यम से जनता की सेवा में कार्यरत है। समाज के विभिन्न लोगों, संस्थाओं व संगठनों द्वारा डॉ दीक्षित को शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *