आज बेंगलुरु स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) के भ्रमण के दौरान AI & Robotics Technology Park(ART Park) में हो रहे अत्याधुनिक कार्यों का अवलोकन किया, जो एआई एवं रोबोटिक्स के क्षेत्र में देश का एक प्रमुख नवाचार केंद्र है। यह पार्क केंद्र एक अत्याधुनिक अनुसंधान एवं स्टार्टअप इकोसिस्टम है, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, मोबिलिटी और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में तकनीकी समाधान विकसित करना है।
इसके पश्चात Centre for Nano Science and Engineering(CeNSE) का अवलोकन किया, जहाँ नैनो विज्ञान, सेमीकंडक्टर, क्वांटम तकनीक और माइक्रो-नैनो डिवाइसेज़ पर हो रहा शोध देश की वैज्ञानिक प्रगति का सशक्त उदाहरण है। यह देखकर प्रसन्नता हुई कि हमारे संस्थान आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। मेरा विश्वास है कि इस प्रकार के उत्कृष्ट अनुसंधान और राज्यों के बीच सहयोग से भारत वैश्विक तकनीकी नेतृत्व की दिशा में और अधिक सशक्त होकर आगे बढ़ेगा।

