Dehradun News| आज असम के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा जी से आत्मीय भेंट हुई। उन्हें पुनः जनादेश प्राप्त कर दूसरी बार मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभालने हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर असम रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास, राष्ट्रसेवा में उसके अद्वितीय योगदान तथा सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। हमारे वीर जवानों का सम्मान एवं उनका कल्याण सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है।
मुख्यमंत्री जी को देवभूमि उत्तराखण्ड आने हेतु सादर आमंत्रित किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक, सामाजिक एवं विकासात्मक सहयोग और अधिक सुदृढ़ होगा।

