*राशिफल अक्टूबर 2025*
अक्टूबर 2025 में आकाशीय लक्षण कुछ इस प्रकार रहेंगे– पूर्वी, पश्चिमी, दक्षिणी क्षेत्रों में अच्छी वर्षा के योग बन रहे हैं। मध्य भारत में सूखा रहेगा। तेज हवा के साथ वर्षा कहीं-कहीं बूंदाबांदी होगी तथा आकाश मंडल में बादल छाए रहेंगे।
*1–मेष राशि–* मेष राशि के जातकों के लिए अक्टूबर 2025 सामान्य फलकारक रहेगा। व्यापार में उतार चढ़ाव से मानसिक तनाव रहेगा। व्यावसायिक साझेदारों द्वारा छल–कपट किया जा सकता है अतः संकेतपत्र पर पढ़कर ही हस्ताक्षर करें। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। आय से अधिक व्यय कुटुंब में तनाव उत्पन्न करेगा। माता-पिता से सहयोग प्राप्त करेंगे। कुटुंबजनों के मध्य सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से प्रसन्नता प्राप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सामान्य है। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित हो सकता है। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को अत्यधिक परिश्रम के उपरांत ही सफलता प्राप्त होगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है, कार्य स्थल पर सहकर्मियों से व्यर्थ विवाद करने से बचें, अन्यथा कानूनी दाव पेंच में पढ़ सकते हैं।
स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, अस्थि रोग से पीड़ित रह सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु प्रतिदिन शिव जी को 11 लोटा जल अर्पित करें, हनुमान चालीसा का सायं काल पाठ करें, मंगलवार को हनुमान जी को लड्डू व सिंदूर अर्पित करें, शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें। जरूरतमंदों की सहायता करें तथा इस मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करें–‘ॐ हं हनुमते श्री रामचंद्राय नम:’।
*2–वृषभ राशि–* वृषभ राशि के जातकों के लिए अक्टूबर 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में बौद्धिक क्षमता से अनेक सफलताएं प्राप्त करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पैतृक संपत्ति से धनार्जन के पूर्ण योग बन रहे हैं। माता-पिता तथा कुटुंबजनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ेंगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अत्यंत शुभ है, शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेंगे। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त होगी। घर में धार्मिक अनुष्ठान हो सकते हैं। धर्म में रुचि बढ़ेगी। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय अनुकूल है, पदोन्नति के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। धार्मिक यात्राएं हो सकती है। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का जाप करें, विष्णु ने सहस्त्रनाम का पाठ करें, इत्र दान करें। ‘ॐ नमः शिवाय’ का सुबह शाम जाप करें।
*3–मिथुन राशि–* मिथुन राशि के जातकों के लिए अक्टूबर 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यवसाय में नया पूंजी निवेश आर्थिक लाभ देगा। संपत्ति में वृद्धि होगी। नया वाहन क्रय के योग बन रहे हैं। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। कुटुंबजनों से सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। विदेश गमन हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त हो सकता है। न्यायालय संबंधी मामलों में विजय प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय अनुकूल है, स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, उच्च रक्तचाप तथा हृदय संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं रह सकती हैं। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें, गणपति अथर्वशीर्ष पढ़ें, गणेशजी को प्रतिदिन 11 दूर्वा अर्पित करें। ‘ॐ श्री सिद्धिविनायकाय नमः’ मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।
*4–कर्क राशि–* कर्क राशि के जातकों के लिए अक्टूबर 2025 सामान्य फल कारक है। व्यापार हेतु सामान्य समय है। व्यवसाय नया पूंजी निवेश आर्थिक नुकसान दे सकता है। आय से अधिक व्यय मासान्त तक तनाव उत्पन्न करेगा। कुटुंबजनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। संतान पक्ष से प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सामान्य है। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त होगी। दीर्घकालीन न्यायालय संबंधी मामले यथावत ही रहेंगे। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित हो सकता है। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है, स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु शिवजी कोई 11 लोटा जल अर्पित करें, रुद्राभिषेक करें, पूर्णिमा का उपवास रखें, रविवार को आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें, सोमवार को जरुरतमंद व्यक्ति को दूध दान करें, ‘ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः’ मंत्र का प्रतिदिन 108 बार प्रातः जाप करें।
*5–सिंह राशि–* सिंह राशि के जातकों के लिए अक्टूबर 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार में अनेक सफलताएं प्राप्त करेंगे। व्यवसायिक साझेदारों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। नए कारोबार में पूंजी निवेश आर्थिक लाभ देगा। पैतृक संपत्ति से धनार्जन हो सकता है। माता-पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे। शत्रु प्रबल रहेंगे। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। प्रेम प्रशंगों में कटुता रहेगी। संतान पक्ष की ओर से प्रसन्नता प्राप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग हेतु सामान्य समय है। अविवाहित जातकों का विवाह संपन्न होगा। विदेश गमन हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता मिल सकती है। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त होगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय उत्तम है, पदोन्नति तथा वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। यात्राएं कष्टकारी रहेंगी। वाहन संचालित करते समय धैर्य का परिचय दें। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें,‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का जाप करें,आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें, प्रतिदिन सायं काल हनुमान चालीसा का पाठ करें, शनिवार को शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें, जरूरतमंदों की सहायता करें काले कुत्ते को रोटी खिलाएं, शनिवार को इस मंत्र का शनि मंदिर में 23 बार जप करें–‘ॐ नीलांजन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्:’ ।।
*6–कन्या राशि–* कन्या राशि के जातकों के लिए अक्टूबर 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। नए व्यवसाय में पूंजी निवेश से आंशिक धन लाभ होगा। संपत्ति का विस्तार संभव है। नया वाहन क्रय के योग बन रहे हैं। कुटुंबजनों के मध्य सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से किसी भी प्रकार का तनाव मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सामान्य है। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को अत्यधिक प्रयास के उपरांत ही सफलता मिलेगी। विदेश गमन हेतु प्रयासरत जातक सफल होंगे। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय सामान्य है। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेंगे। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें, ‘ॐ श्री सिद्धिविनायकाय नमः’ का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।
*7–तुला राशि–* तुला राशि के जातकों के लिए अक्टूबर 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में उतार चढ़ाव रहेंगे। नए व्यवसाय में पूंजी निवेश करने हेतु समय अनुकूल नहीं है। आय से अधिक धन खर्च परेशानी उत्पन्न कर सकता है। माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी समस्या रह सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। न्यायालय संबंधी मामलों में विजय प्राप्त करेंगे। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित हो सकता है। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद करने से बचें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेंगे उदर पीड़ा से ग्रसित रह सकते है। धार्मिक यात्राएं संपन्न हो सकती हैं। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें , शिवजी को प्रतिदिन 11 लोटा जल अर्पित करें। इत्र दान करें। प्रतिदिन इस मंत्र का 108 बार जाप करें–‘ॐ जगद्गुरुवे नमः’।
*8–वृश्चिक राशि–* वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अक्टूबर 2025 शुभ फलकारक रहेगा। बौद्धिक क्षमता से व्यापार को नई ऊंचाइयां प्राप्त होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार का विस्तार आर्थिक लाभ देगा। माता-पिता से सहयोग प्राप्त होगा। कुटुंबजनों के मध्य सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में छोटी–मोटी कहा सुनी जीवनसाथी से हो सकती हैं। प्रेम प्रसंगम मधुर रहेंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा। सामाजिक की यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राज पक्ष से लाभ मिल सकता है। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। कुटुंब में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। धर्म में रुचि बढ़ेगी। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय अनुकूल है, कार्य स्थल पर सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सामान्य उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें, मंगलवार को हनुमान जी को लड्डू व सिंदूर अर्पित करें, ‘मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये’।। का प्रतिदिन 27 बार जाप करें।
*9–धनु राशि–* धनु राशि के जातकों के लिए अक्टूबर 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करेंगे। व्यवसाय में नया पूंजी निवेश आर्थिक लाभ देगा। पैतृक संपत्ति से धनार्जन संभव। माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी कष्ट हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से प्रसन्नता प्राप्त होगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च करेंगे। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित हो सकता है। न्यायालय संबंधी मामलों में विजय प्राप्त होने की संभावना। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय अनुकूल है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेंगे, त्वचा रोग,अस्थि रोग तथा उच्च रक्तचाप से पीड़ित रह सकते हैं। यात्राएं कष्टकारी हो सकती हैं अतः शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें, वाहन धैर्य से संचालित करें। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का जाप करें। हनुमान चालीसा पढ़े, शनिवार सायंकाल शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें जरूरतमंदों की सहायता करें। ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’। मंत्र का शनिवार को शनि मंदिर में 108 बार जाप करें।
*10–मकर राशि–* मकर राशि के जातकों के लिए अक्टूबर 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार हेतु समय उत्तम है। व्यावसायिक साझेदारों का व्यापार में पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। शत्रु पराजित होंगे, कुटुंबजनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से प्रसन्नता प्राप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करेंगे। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त हो सकती है। विदेश गमन हेतु प्रयासरत जातक सफल होंगे। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय अनुकूल है, सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु प्रतिदिन शिवजी को 11 लोटा जल अर्पित करें सायं काल हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगलवार को हनुमान जी को लड्डू व सिंदूर अर्पित करें। ‘ॐ नमो भगवते हनुमते नमः’ का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।
*11–कुंभ राशि–* कुंभ राशि के जातकों के लिए अक्टूबर 2025 सामान्य सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में उतार चढ़ाव के उपरांत भी मासान्त में आर्थिक लाभ होगा। पैतृक संपत्ति में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यवसाय में नया पूंजी निवेश करने से पूर्व कुटुंबुजनों से विचार विमर्श अवश्य करें। कुटुंब जनों के मध्य विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। राजकीय पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए सामान्य समय है। कला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले जातकों को विशेष सफलता प्राप्त होगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। नेत्र, अस्थि रोगों से पीड़ित रह सकते हैं। धार्मिक यात्राएं संभव है। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, प्रतिदिन सायं काल हनुमान चालीसा तथा बजरंग बाण का पाठ करें, शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें, जरूरतमंदों की सहायता करें, ‘ॐ हं हनुमते नमः’ मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।
*12–मीन राशि–* मीन राशि के जातकों के लिए अक्टूबर 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार के परिपेक्ष से समय अनुकूल है। व्यवसाय में नया पूंजी निवेश आर्थिक लाभ देगा। शत्रु प्रबल रहेंगे। नया भवन निर्माण हो सकता है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त करेंगे। कुटुंबजनों के मध्य सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। धर्म में रुचि बढ़ेगी। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय अनुकूल है, पदोन्नति तथा स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। उच्च रक्तचाप, हड्डियों, नसों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। शनि की साडेसाती के कारण यात्राएं कष्टकारी हो सकती हैं। वाहन सावधानी से चलाएं शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें, सूर्य नमस्कार करें, सायं काल हनुमान चालीसा का पाठ करें, मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें, शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें, जरूरतमंदों की सहायता करें, ‘ॐ वायुपुत्राय नमः’ का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।
*ज्योतिषाचार्या डॉ मंजू जोशी*
*हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंड*
