यूएई में फँसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए 24×7 कंट्रोल रूम शुरू किया है, लखनऊ के महेश सिंह बने कन्वेनर

राष्ट्रीय

दिनेश सिंह

लखनऊ।

मध्य-पूर्व में चल रही यात्रा समस्याओं के बीच Indian People’s Forum – UAE (IPF-UAE) ने यूएई में फँसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए 24×7 कंट्रोल रूम शुरू किया है।
यह कंट्रोल रूम टिकट, खाना, रहने की व्यवस्था, ट्रांसपोर्ट, वीज़ा-पासपोर्ट से जुड़ी दिक्कतें, मेडिकल सहायता और भारतीय दूतावास के साथ समन्वय में लगातार मदद कर रहा है।
IPF-UAE हमेशा से यूएई में बसे भारतीय समुदाय की सेवा में सक्रिय रहा है। सातों अमीरात और अल ऐन में IPF की टीमें दिन-रात लोगों की मदद के लिए तैयार हैं। किसी भी जरूरत या आपात स्थिति में लोग अपने शहर के Chapter Convenor से सीधे संपर्क कर सकते हैं। सभी Convenors 24×7 उपलब्ध हैं, और State Council के सदस्य भी हर समय सहयोग के लिए तैयार रहते हैं।
IPF के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग अमीरात से बड़ी संख्या में लोगों के कॉल आ रहे हैं। स्वयंसेवक शिफ्ट में काम कर रहे हैं ताकि हर व्यक्ति तक समय पर मदद पहुँच सके। मीडिया में हेल्पलाइन की जानकारी आने के बाद सहायता मांगने वालों की संख्या और बढ़ गई है।
*लखनऊ के श्री महेश सिंह, जो वर्तमान में यूएई में रह रहे हैं और Indian People’s Forum – UP Council के Convenor हैं, इन्होने अपने नेतृत्वकर्ता श्री जितेन्द्र वैद्य (IPF President) और श्री राजीव रंजन सिंह (IPF National General Secretary) के मार्गदर्शन में और श्रीमती निधी शर्मा (General Secretory IPF UP Council), श्रीमती सुप्रिया (General Secretory IPF RAK Chapter) एवं पूरे IPF कार्यकर्ताओं के सहयोग से इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया है।*
अब तक IPF 2,000 से ज्यादा मामलों में मदद कर चुका है।
1,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित भारत भेजा गया
385 से ज्यादा लोगों को रहने की सुविधा दी गई
900 से अधिक फूड पैकेट वितरित किए गए
37 से ज्यादा लोगों को मेडिकल सहायता दी गई
उड़ान रद्द होने की स्थिति में यात्रियों के लिए नई फ्लाइट और रहने की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि कोई भी व्यक्ति बिना मदद के न रहे।

सभी से निवेदन है कि IPF-UAE के हेल्पलाइन नंबर अपने पास रखें और परिवार, दोस्तों व ग्रुप्स में जरूर शेयर करें, ताकि जरूरतमंद लोगों तक समय पर सहायता पहुँच सके।
सेवा और सहयोग की भावना के साथ IPF-UAE इस कठिन समय में भारतीय समुदाय के साथ मजबूती से खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *