IMA हरिद्वार ने मनाया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस

उत्तराखंड स्वास्थ्य हरिद्वार

IMA हरिद्वार ने मनाया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस
हरिद्वार। डॉ बी सी रॉय, भारत रत्न, के सम्मान में 01 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जाता है। IMA हरिद्वार ने इस उपलक्ष में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। IMAके अध्यक्ष डॉ विकास दीक्षित ने कहा कि डॉ बी सी रॉय का जीवन सम्पूर्ण मानव जाति के लिए एक प्रेरणास्रोत है। डॉक्टर आर. के. सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। डॉक्टर प्रवीन जिंदल उपाध्यक्ष उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल और डॉक्टर अनुज सिंगल अध्यक्ष एथिक्स कमिटी उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉक्टर आर. के. सिंघल डॉक्टर संजय शाह, डॉक्टर मनोज सिंह को चिकित्सा क्षेत्र में उनकी सेवा व विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। प्रतिभाशाली छात्र कुमारी हिमान्या वशिष्ठ (सुपुत्री डॉक्टर आलोक व डॉक्टर सोनाली वशिष्ठ) ने बारहवीं परीक्षा में 98.8% अंक पाकर सर्वोत्तम प्रदर्शन किया है। कार्यक्रम में हिमान्या को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉक्टर आर. के. सिंह ने कहा चिकित्सक सेवा भावना से समाज के लिए कार्य कर रहे है व IMA हरिद्वार का पूर्ण समर्थन उन्हें प्राप्त हो रहा है। IMA के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर विपिन मेहरा ने चिकित्सकों की समस्याओं व उनके निवारण के बारे में बताया IMA अध्यक्ष डॉक्टर विकास दीक्षित ने बताया कि हरिद्वार शाखा को सर्वोत्तम शाखा व उनको द्वितीय श्रेष्ठ अध्यक्ष का सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा ये सम्मान उनकी पूरी टीम की मेहनत व सभी सदस्यों के सहयोग का परिणाम है। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉक्टर विमल कुमार व कोषाध्यक्ष डॉ अश्विनी चौहान ने ने किया। कार्यक्रम में डॉक्टर कैलाश पांडे, डॉक्टर एन. के. अग्रवाल, डॉक्टर नीता मेहरा, डॉक्टर यतींद्र व डॉक्टर नीता नागयान, डॉक्टर बी. के. एंडले, डॉक्टर पी. के मालशे, डॉक्टर सुशील व डॉक्टर विनीता कुमार, डॉक्टर मुकेश व डॉक्टर अंजली मिश्रा, डॉक्टर जसप्रीत सिंह व डॉक्टर मनप्रीत कौर , डॉक्टर एस. के मिश्रा, डॉक्टर दीपक कुमार, डॉक्टर अन्नू लूथरा, डॉक्टर रविन्द्र व डॉक्टर अलका गोयल, डॉक्टर अंजुल श्रीमाली, डॉक्टर विजय वर्मा, डॉक्टर प्रकाश बेंजावल, डॉक्टर राहुल आहर व नेहा शर्मा, डॉक्टर गरिमा सिंह, डॉक्टर सुमंतु विरमानी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *