बबलू पंडित बने विश्व अखाड़ा परिषद मठ मंदिर गौरक्षा विभाग के जिलाध्यक्ष, सामाजिक कार्यों को बढ़ाएंगे आगे

उत्तराखंड राजनीति हरिद्वार

बबलू पंडित बने विश्व अखाड़ा परिषद मठ मंदिर गौरक्षा विभाग के जिलाध्यक्ष
हरिद्वार, 7 अप्रैल। विश्व अखाड़ा परिषद मठ मंदिर गौ रक्षा विभाग के अंतर्राष्ट्रीय सचिव महाराज पंडित निपुण भारद्वाज ने बबलू पंडित को संगठन का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बबलू पंडित का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते हुए पंडित निपुण भारद्वाज ने कहा कि गौ सेवा के माध्यम से समाज को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। गौ संरक्षण के लिए सभी को प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की और से गरीब निर्धन परिवारों की कन्याओं के विवाह और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उत्थान में भी मदद की जाएगी। गंगा स्वच्छता को लेकर जन फैलाने के साथ धर्म सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति एवं संतों की मान मर्यादा के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बबलू पंडित अपने दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए विश्व अखाड़ा परिषद मठ मंदिर गौ रक्षा विभाग की नीतियों के अनुरूप गौरक्षा, धर्म सेवा और सामाजिक कार्यो को आगे बढ़ाने में योगदान करेंगे। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बबलू पंडित ने कहा कि संगठन की और से जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका निष्ठा से पालन करते हुए गौरक्षा और धर्म सेवा के लिए समर्पित भाव से काम करेंगे। गरीब निर्धन परिवारों के उत्थान में सहयोग करते हुए धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। प्रैसवार्ता के दौरान सुलेख दास महाराज, विजय पांडे आदि ने भी विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *