हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रीमदभगवदगीता जयंती समारोह – 2024 के उपलक्ष्य में गीता जन्मस्थली ज्योतिसर में आयोजित अठारह दिवसीय विश्व मंगल महायज्ञ की पूर्णाहुति कार्यक्रम में आहुति प्रदान की

राज्य

मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रीमदभगवदगीता जयंती समारोह – 2024 के उपलक्ष्य में गीता जन्म स्थली ज्योतिसर में आयोजित अठारह दिवसीय विश्व मंगल महायज्ञ की पूर्णाहुति कार्यक्रम गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ।

मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा गीता जन्मस्थली ज्योतिसर की नित्य स्वच्छता करने वाले सफाई कर्मियों को स्वच्छता प्रहरी सम्मान से सम्मानित किया गया।

भारत की सांस्कृतिक विरासत का आधार स्तम्भ श्रीभगवद्गीता है – डा. श्रीप्रकाश मिश्र

कुरुक्षेत्र।

अंतर्राष्ट्रीय श्रीमदभगवदगीता जयंती समारोह – 2024 के उपलक्ष्य में मातृभूमि सेवा मिशन धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र द्वारा गीता जन्मस्थली ज्योतिसर में आयोजित अठारह दिवसीय विश्व मंगल महायज्ञ की पूर्णाहुति कार्यक्रम वैदिक परम्परा से वैदिक ब्रम्हचारियों के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ दिव्य शंख ध्वनि से लोक मंगल की कामना के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ दिव्य गीता ग्रंथ एवं ज्योतिसर तीर्थ के पूजन से हुआ। पूर्णाहुति कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आहुति प्रदान की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मातृभूमि सेवा मिशन के सेवा प्रकल्पो एवं गीता जयंती के उपलक्ष्य में विगत बाइस वर्षो से राष्ट्रीय एवं श्रीमदभगवदगीता स्तर पर किये जा रहे कार्यो की सराहना की।


मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रीमदभगवदगीता जयंती समारोह – 2024 के उपलक्ष्य में गीता जन्मस्थली ज्योतिसर में आयोजित अठारह दिवसीय विश्व मंगल महायज्ञ की पूर्णाहुति कार्यक्रम गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ। स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा गीता जन्मस्थली ज्योतिसर में निरंतर किये जा रहे गीता के विभिन्न कार्यक्रमो के लिए मातृभूमि सेवा मिशन परिवार को शुभकामनाये प्रदान की। स्वामी ज्ञानानंद ने कहा मातृभूमि सनातन धर्म एवं संस्कृति के सम्पोषण का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डा. श्रीप्रकाश मिश्र ने हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज जी को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
डा. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा गीता श्रीकृष्ण द्वारा मोहग्रस्त अर्जुन को दिया गया उपदेश है जिसमें विश्व संरचना एवं मानव जगत के कल्याण का सार तत्त्व निहित है। गीता केवल उपदेश भरा ग्रंथ ही नहीं तो, बल्कि मानव इतिहास की सबसे महान सामाजिक, धार्मिक, दार्शनिक और राजनीतिक मूल्यों से परिपूर्ण एक महान ग्रंथ है। भारत की सांस्कृतिक विरासत का आधार स्तम्भ श्रीभगवद्गीता है। श्रीमदभगवदगीता मानव जीवन की जटिलताओं को समझने के लिए गहन अंतर्दृष्टि और व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करती है।भगवद गीता कालातीत ज्ञान प्रदान करती है जो सांस्कृतिक और धार्मिक सीमाओं से परे है। गीता की शिक्षाएँ जीवन की चुनौतियों से निपटने और हमारे कार्यों में अर्थ और उद्देश्य खोजने के लिए व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करती हैं। मानव जीवन के लिए गीता एक प्रकाश स्तंभ के रूप मे है।
मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा गीता जन्मस्थली ज्योतिसर की नित्य स्वच्छता करने वाले सफाई कर्मियों को स्वच्छता प्रहरी सम्मान से मिशन के संस्थापक डा. श्रीप्रकाश मिश्र ने शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समस्त वैदिक कार्यक्रम आचार्य नरेश कौशिक जी के मार्गदर्शन मे संपन्न हुए। कार्यक्रम का संचालन मातृभूमि सेवा मिशन के वरिष्ठ सदस्य जसवीर राणा ने किया। कार्यक्रम मे पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित समस्त अतिथियों का मातृभूमि शिक्षा मंदिर के विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा वर्ष भर से गीता जन्मस्थली ज्योतिसर में चल रहे गीता ज्ञान यज्ञ की भी पूर्णाहुति हुई। कार्यक्रम मे मातृभूमि सेवा मिशन के सदस्य, विद्यार्थी, कुरुक्षेत्र संस्कृत वेद विद्यालय के केबरमहचारी, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संस्थाओ के प्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी सहित देश विदेश के गीता प्रेमी, गीता भक्त एवं गीता साधक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन गीता जी की आरती से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *