हरिद्वार। मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हाइटेंशन तार गिरने से भगदड़ मच गई। भगदड़ में फिलहाल 6 लोगों के मरने की सूचना है। कई दर्जन लोग घायल हो गए हैं।
घटना सुबह लगभग 9:30 बजे के करीब हुई घायलों को प्रशासन द्वारा उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया जा रहा है।भगदड़ में घायलों की संख्या लगभग तीन दर्जनों से अधिक बताई जा रही है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।