बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की कवायद तेज़: 25 फरवरी की कैबिनेट बैठक में पेश होगा प्रस्ताव

उत्तराखंड

बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव घोषित किए जाने के संबंध में मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिन्दुखत्ता राजस्व गाँव के प्रस्ताव को आगामी 25 फ़रवरी को होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रस्तुत किया जाए।

इस बैठक में प्रमुख सचिव वन श्री आर. के. सुधांशु, सचिव वन श्री सी. रविशंकर, सचिव राजस्व श्री अमिताभ श्रीवास्तव, HOFF श्री रंजन, श्रीमती कल्याणी, लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नेता श्री कुंदन चुफाल, श्री जगदीश पंत, श्री प्रकाश आर्य, श्री मनीष बोरा तथा पूर्व सैनिक श्री सुंदर सिंह खनका उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *