आईए जानते हैं फरवरी 2026 में सभी बारह राशियों पर नव ग्रहों का प्रभाव–

धर्म

फरवरी 2026 में आकाशीय लक्षण कुछ इस प्रकार रहेंगे –पर्वतीय क्षेत्रों में मेघ,वायुवेग, ओलावृष्टि, बर्फबारी देखने को मिलेगी, उत्तरी–पूर्वी क्षेत्रों में तेज हवा के साथ वर्षा, उत्तर व मध्य भारत में शीत व ठंड से जनजीवन प्रभावित होगा, मध्य भारत के कई स्थानों पर वर्षा का अभाव देखने को मिलेगा जिससे की फसल प्रभावित होगी।

आईए जानते हैं फरवरी 2026 में सभी बारह राशियों पर नव ग्रहों का प्रभाव–

*1–मेष राशि–* मेष राशि के जातकों के लिए फरवरी 2026 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। नया कार्य प्रारंभ करने हेतु विचार किया जा सकता है। भूमि क्रय, भवन निर्माण के योग बन रहे हैं। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में सुखमय बीतेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम रहेगा। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय अनुकूल रहेगा,सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त करेंगे। लंबे समय से चले आ रहे कानूनी विवाद से राहत प्राप्त होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती हैं, शनि की साडेसाती का प्रभाव रहेगा वाहन सावधानी से चलाएं छोटी-मोटी दुर्घटना होने के योग। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। सोमवार को शिवजी को 108 बिल्व पत्र चढ़ाएं। रुद्राष्टकम् का पाठ करें। प्रतिदिन सायं काल हनुमान चालीसा का पाठ करें शनिवार को शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें।

*2–वृषभ राशि–* वृषभ राशि के जातकों के लिए फरवरी 2026 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। व्यापार संबंधी नए कार्य में निवेश करने हेतु समय अनुकूल है। कुटुंब जनों से पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। विद्यार्थी वर्ग हेतु समय सामान्य है, प्रयास करने से प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग हेतु सामान्य समय है, स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें तथा भगवान विष्णु को वैजयंती, तुलसी की मंजरी और अशोक के पुष्प अर्पित करें, शुक्रवार को दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

*3–मिथुन राशि–* मिथुन राशि के जातकों के लिए फरवरी 2026 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में निवेश धन लाभ देगा। आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च करेंगे। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं रह सकती हैं। व्यापारिक यात्राएं सफल होंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें, गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें, गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें तथा ॐ श्री सिद्धि विनायकाय नमः का प्रतिदिन प्रातःकाल 27 बार जाप करें। हनुमान चालीसा का शाम को पाठ करें।

*4–कर्क राशि–* कर्क राशि के जातकों के लिए फरवरी 2026 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे। पैतृक संपत्ति से धनार्जन के पूर्ण योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति सजग रहेंगे। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त हो सकता है। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय अनुकूल है, पदोन्नति के पूर्ण योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। शुक्ल पक्ष सोमवार को रुद्राभिषेक करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
‘ॐ महेश्वराय नमः’ का प्रतिदिन 108 बार जप करें। विद्यार्थी वर्ग से ‘ॐ सरस्वत्यै नमः’ का 27 बार जाप कराएं।

*5–सिंह राशि–* सिंह राशि के जातकों के लिए फरवरी 2026 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार से लाभ प्राप्त करेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। घर/कुटुंब में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम है प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। राजकीय सेवाओं हेतु लंबे समय से प्रयासरत जातकों को सरकारी सेवा में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा वर्ग को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। शनि की ढैया का प्रभाव रहेगा जिसके कारण स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, छोटी मोटी चोट,शीत, ठंड से परेशान रह सकते हैं। व्यापारिक यात्राएं हो सकती है, वाहन सावधानी से चलाएं शनिवार को लंबी यात्रा न करें।
लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, प्रतिदिन ‘ऊँ घृणिः सूर्याय नमः’ का जाप करें,आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें, शुक्रवार को दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। प्रतिदिन सायं काल हनुमान चालीसा का पाठ करें, शनिवार को शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें।

*6–कन्या राशि–* कन्या राशि के जातकों के लिए फरवरी 2026 उत्तम फल कारक रहेगा। व्यापार हेतु शुभ समय है, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, भौतिक संसाधनों में धन खर्च होगा,नया कार्य प्रारंभ करने हेतु समय अनुकूल है। माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी छोटी मोटी समस्याएं रह सकती हैं। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे, वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सामान्य है, अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित एवं संपन्न हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा प्रस्थापित करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय शुभ है, कार्यस्थल पर सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त करेंगे पदोन्नति तथा आर्थिक वृद्धि के पूर्ण योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। गणेश जी को 108 दूर्वा अर्पित करें। *‘सिद्ध लक्ष्मी मनोहरप्रियाय नमः’* का प्रतिदिन जाप करने से आर्थिक संकट दूर होगा।

*7–तुला राशि–* तुला राशि के जातकों के लिए फरवरी 2026 सामान्य फलकारक रहेगा। व्यापार में निवेश करने हेतु समय उत्तम है, पैतृक संपत्ति से आर्थिक लाभहोगा। कुटुंब जनों के मध्य सौहार्द पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंग सामान्य रहेंगे। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राज पक्ष से लाभ हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा हेतु प्रोत्साहित रहेंगे। नौकरी पेशा वर्ग को कार्य स्थल पर तनावपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, क्रोध और वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा उदर विकार की संभावना, यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु सूर्य देव को जल अर्पित करें,विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, प्रतिदिन सायं काल बजरंग बाण का पाठ करें, ‘ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:’ का प्रातः जाप करें।

*8–वृश्चिक राशि–* वृश्चिक राशि के जातकों के लिए फरवरी 2026 शुभ फल कारक रहेगा। व्यवसाय हेतु उत्तम समय है बौद्धिक क्षमता से व्यापार को सफलता के शिखर तक पहुंचाएंगे, जिससे आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी।, भूमि क्रय, भवन निर्माण के पूर्ण योग बन रहे हैं।कुटुंबुजनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति समर्पित रहेंगे। नौकरी पेशा वर्ग पदोन्नति प्राप्त करेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें, भगवान श्री राम के नाम का सुमिरन करें,
मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये।।
इस मंत्र का प्रतिदिन 11 बार पाठ करने से जीवन में सभी प्रकार की समस्याएं दूर होगी।

*9–धनु राशि–* धनु राशि के जातकों के लिए फरवरी 2026 शुभ फलकारक रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। खनिज, संचार, प्रौद्योगिकी से विशेष लाभ प्राप्त होगा।आर्थिक दृष्टि से माह उत्तम रहेगा। भौतिक संसाधनों में धन खर्च होगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त हो सकता है। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय उत्तम है वेतन वृद्धि तथा पदोन्नति के पूर्ण योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, हड्डियों , नसों, यकृत (लीवर) से जुड़ी हुई समस्याएं परेशानी उत्पन्न कर सकती हैं। व्यापारिक यात्राएं हो सकती है। शनि की ढैया का प्रभाव रहेगा, वाहन सावधानी से चलाएं, शनिवार को लंबी यात्रा न करें। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, प्रतिदिन सायं काल हनुमान चालीसा तथा बजरंग बाण का पाठ करें, शनिवार को शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें, जरूरतमंदों की सहायता करें।

*10–मकर राशि–* मकर राशि के जातकों के लिए फरवरी 2026 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे । व्यापार में नया निवेश सफल रहेगा। पैतृक संपत्ति से धनार्जन के योग बन रहे हैं। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा। कुटुंब जनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय अनुकूल है, दीर्घकालीन न्यायालय संबंधी मामलों में विजय प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धार्मिक यात्राएं हो सकती है।
लाभ हेतु प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करें, सूर्य को जल अर्पित करें, सायं काल हनुमान चालीसा तथा बजरंग बाण का पाठ करें , गुरुवार को विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
‘ॐ ऐं भ्रीम हनुमते, श्री राम दूताय नमः’ का प्रतिदिन ग्यारह बार जाप करें। संकट दूर होंगे।

*11–कुंभ राशि–* कुंभ राशि के जातकों के लिए फरवरी 2026 सामान्य फलकारक रहेगा। व्यापार हेतु सामान्य समय है। व्यापार में नया निवेश करने हेतु समय अनुकूल नहीं है। आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव रहेंगे। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। कुटुंब जनों के मध्य कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी से भी मदभेद रह सकते हैं, माता-पिता से सहयोग प्राप्त करेंगे। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राज पक्ष से लाभ हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित/संपन्न हो सकता है। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है, शनि की साडेसाती का प्रभाव है अतः किसी भी व्यक्ति से अकारण ना उलझें अन्यथा विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वयं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, हड्डियों नसों,उदर,नेत्र संबंधी समस्याएं हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। लाभ हेतु प्रतिदिन हनुमान चालीसा का सायं काल पाठ करें, मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें। जरूरतमंदों की सहायता करें ,हर शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें,काली वस्तुएं दानकरें। ‘ॐ नमो भगवते हनुमते नम:’ का 27 बार जाप करें।

*12–मीन राशि–* मीन राशि के जातकों के लिए फरवरी 2026 शुभ फल कारक रहेगा। साडेसाती से प्रभावित रहेंगे किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य करने से बचें। व्यापार में संघर्ष के उपरांत परिणाम स्वरूप आर्थिक लाभ होगा। व्यापार में नया निवेश करने हेतु समय शुभ है । व्यावसायिक साझेदारों से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें। नया भूमि क्रय,वाहन क्रय करने के पूर्ण योग बन रहे है। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। रुका हुआ धन प्राप्त करेंगे। माता-पिता तथा कुटुंबुजनों से सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। न्यायालय संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। राज पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। अविवाहित जातकों के विवाह सुनिश्चित हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम है, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग को कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हड्डियों , नसों तथा यकृत (लीवर) संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं रह सकती है।
लाभ हेतु प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, प्रतिदिन सायं काल हनुमान चालीसा, बजरंग बाण का पाठ करें, शनि की साडेसाती के प्रभाव को कम करने हेतु शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रचलित करें, काली वस्तुएं दान करें, जरूरतमंदों की सेवा करें।
‘ॐ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्‌।
छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्‌।।’ मंत्र का शनिवार को 23 बार जाप करें।

*ज्योतिषाचार्य डॉ मंजू जोशी*
*8395806256*
#वायरल #sanatandharma #celebration #राशिफल #reelsviralシ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *