बहराइच। रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जनपद बहराइच की मासिक बैठक भगवान श्री परशुराम मन्दिर गुल्लाबीर परिसर में आयोजित की गई, जिसमें नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों का स्वागत व सम्मान समारोह आयोजित किया गया तथा संगठन को ग्राम सभा स्तर तक ले जाने की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गयीI
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंडित दीपक त्रिवेदी व जिला अध्यक्ष पंडित शिव कुमार तिवारी तथा उपस्थित सभी सदस्यों व पदाधिकारी जनों ने नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित उमेश चंद्र मिश्र (एडवोकेट) प्रदेश उपाध्यक्ष अवध प्रांत, पंडित दीपक तिवारी जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, पंडित बाबू राम तिवारी(एडवोकेट)मंडल अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, पंडित श्री मती ऊषा पाठक जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, पंडित जगदम्बा प्रसाद मिश्र नगर अध्यक्ष, पंडित दिनेश पांडेय महामन्त्री नगर, पंडित राधा कृष्ण पाठक उपाध्यक्ष नगर, पंडित नवीन शुक्ल तहसील अध्यक्ष महसी, पंडित रामू पांडेय ब्लॉक अध्यक्ष चित्तौरा, पंडित उमेश तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष विशेश्वरगंज का सम्मान किया एवं आगे संगठन विस्तार हेतु विचार किया गया तथा निर्णय लिया गया कि सभी लोग परिषद के सात संकल्पों के साथ काम करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंडित श्री दीपक त्रिवेदी अवध प्रान्त अध्यक्ष, डॉ शिव मोहन मिश्र प्रवक्ता अवध प्रान्त रहे। इसके अतिरिक्त पंडित दिलीप त्रिपाठी जिला महामन्त्री,पंडित अरविंद शर्मा जिला संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ, पंडित दुर्गेश पांडेय जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ, पंडित आशीष त्रिवेदी जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ, पंडित अखिलेश दुबे महासचिव व्यापार प्रकोष्ठ, पंडित अरविंद शुक्ल जिला प्रभारी, पंडित कृपा राम मिश्र जिला उपाध्यक्ष, पंडित दिलीप मिश्रा जिला सचिव,पंडित पुष्कर मोहन मिश्र (एडवोकेट)उच्च न्यायालय,पंडित सुरेश चन्द्र दुबे जिला सचिव, पंडित सूर्य नारायण शुक्ल संरक्षक, पंडित राकेश पांडेय मीडिया प्रभारी, पंडित राधिका रमन पांडेय व्यापार प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष, पंडित अमरेश मिश्र, पंडित राजेंद्र पांडेय सह संयोजक, पंडित राम गोपाल शर्मा व कार्यकर्ता महिलाओं सहित सैकड़ों विप्र जन उपस्थित रहे।


