जनपदीय अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण एवं रात्रि विश्राम *कर सुनेगें ग्रामीणों की समस्या तथा समस्याओं का त्वरित करेंगे समाधान

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ‘‘सरकार जनता के द्वार‘‘ कार्यक्रम का माह जून 2025 का रोस्टर किया जारी *जिलाधिकारी 24 जून, 2025 को सुनेंगे ग्राम हसनावाला तहसील भगवानपुर में ग्रामीणों की समस्या हरिद्वार । जनपदवासियेां की समस्याओ का त्वरित निराकरण करने के उद्ेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ‘‘सरकार जनता के द्वार‘‘ कार्यक्रम का जनपद स्तरीय […]

Continue Reading

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ग्यारह वर्ष का कालखंड सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी जनपद के पुरोला में आयोजित कार्यक्रम में लगभग ₹210 करोड़ की 35 योजनाओं का लोकार्पण एवं 20 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुरोला स्थित खेल मैदान के उच्चीकरण, मोरी के देवरा गांव में कर्ण महाराज मंदिर के सौंदर्यीकरण, नौगांव में रुद्रेश्वर महादेव मंदिर […]

Continue Reading

पोषण अभियान भारत की कुपोषण की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार का प्रयास और प्रतिबद्धता है: हर्ष मल्होत्रा

स्वस्थ बाल विकास के लिए गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए पर्याप्त पोषण सुनिश्चित करने का समर्थन किया केंद्रीय कॉरपोरेट कार्य और सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने आज दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय में पोषण अभियान के अंतर्गत, लाभार्थियों को लगभग 500 पोषण किट वितरित कीं। इस अवसर पर कृष्णा नगर क्षेत्र के विधानसभा सदस्य डॉ. अनिल गोयल के साथ स्थानीय पार्षद   भी उपस्थित थे। इन पार्षदों में कृष्णा नगर वार्ड के पार्षद श्री संदीप कपूर, जगतपुरी वार्ड के पार्षद श्री राजू सचदेवा (राजू साईं), अनारकली वार्ड की पार्षद श्रीमती मीनाक्षी शर्मा शामिल हैं। राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पोषण अभियान भारत की कुपोषण चुनौतियों से निपटने, स्वास्थ्य विकास को बढ़ावा देने और अपने नागरिकों के लिए उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मोदी सरकार का प्रयास और प्रतिबद्धता है। श्री मल्होत्रा ​​ने कहा कि इस कार्यक्रम ने देश भर में जन आंदोलन को सक्षम बना कर पोषण संबंधी व्यवहार परिवर्तन को उत्प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम ने सकारात्मक भोजन और स्वास्थ्य देखभाल प्रथाओं को भी बढ़ावा दिया है। केंद्रीय राज्य मंत्री महोदय ने बताया कि पोषण अभियान ने भारत में, विशेष रूप से बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के बीच पोषण परिणामों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण प्रगति की है। उन्होंने पोषण निगरानी ऐप की प्रशंसा की, जो समय पर हस्तक्षेप और प्रगति की बेहतर निगरानी सुनिश्चित करते हुए पोषण सेवाओं की वास्तविक समय पर निगरानी करने में सक्षम बनाता है। केंद्रीय राज्य मंत्री महोदय ने कहा कि पोषण अभियान ने प्रभावी अंतर-क्षेत्रीय सम्मिलन और सामुदायिक सहभागिता का प्रदर्शन किया है, जिससे आहार विविधता, मातृ स्वास्थ्य और बाल विकास को प्रोत्साहन मिला है। श्री मल्होत्रा ​​ने गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए पर्याप्त पोषण सुनिश्चित करने का समर्थन किया, जो स्वस्थ बाल विकास के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि मातृ पोषण प्रसव के दौरान स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं को रोकने और स्वस्थ जन्म परिणाम सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। केंद्रीय राज्य मंत्री महोदय ने लोगों से अपने जीवन में पोषण को प्राथमिकता देने और अपने लिए एक स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने के लिए स्वस्थ खान-पान की आदतों को बढ़ावा देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा,, “आइए हम पोषण को बढ़ावा देने और अपने जीवन और अपने आस-पास के लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए सामूहिक प्रयास करें!” केंद्रीय राज्य मंत्री महोदय ने कहा कि पोषण को प्राथमिकता देकर भारत एक स्वस्थ, अधिक उत्पादक और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकता है, जिससे विकसित भारत का अपना दृष्टिकोण प्राप्त हो सके।

Continue Reading

विश्व आज वैश्विक चुनौतियों से निपटने को लेकर भारत की ओर देख रहा है: डॉ. जितेंद्र सिंह

डॉ. जितेंद्र सिंह ने इसका श्रेय पिछले 11 वर्षों में भारत की क्षमताओं के बारे में धारणा में आए बदलाव को दिया, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उठाए गए कुछ निर्णायक कदमों तथा पिछले एक दशक में सरकार की स्थिरता को जाता है मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने का जिक्र करते […]

Continue Reading

भारत आधुनिक विज्ञान और अपनी समृद्ध आध्यात्मिक विरासत की दोहरी ताकत का उपयोग करते हुए वैश्विक मंच पर आगे बढ़ रहा है : लोक सभा अध्यक्ष

भारत अपनी युवा शक्ति के कारण वैश्विक चुनौतियों का समाधान ढूंढने में दुनिया में सबसे आगे है : लोक सभा अध्यक्ष, श्री ओम बिरला भारत का युवा नौकरी चाहने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बन रहा है : लोक सभा अध्यक्ष भारत के युवा ‘विकसित भारत’ के पथ पर देश की यात्रा में सक्रिय […]

Continue Reading

मानसून,चारधाम यात्रा एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए तथा कोई घटना गठित होने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के लिए दिया जा रहा है प्रशिक्षण

हरिद्वार\ आपदा तंत्र को मजबूत करने के लिए आपदा मित्रो (ग्रामीण स्वयंसेवको)के लिए 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ के जवान भी हुए प्रशिक्षण में शामिल। आगामी मानसून,चार धाम यात्रा एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की आपदा गठित होने पर, त्वरित राहत एवं बचाव कार्य करने के उद्देश्य से […]

Continue Reading

5 साल से एक ही तहसील में जमे 7 रजिस्टार कानूनगो, 36 राजस्व उपनिरीक्षकों एवं लेखपालों का स्थानांतरण

हरिद्वार में कर्मचारियों के बंपर तबादले 7 रजिस्ट्रार कानूनगो तथा 39 पटवारियों एवम् लेखपालों के तबादले हरिद्वार – जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दी गए निर्देशों के क्रम में कार्यों में और अधिक पारदर्शिता व निष्पक्षता प्रदान करने, कर्मचारियों की दक्षता और संतुलन बनाए रखने, अनुभव और विकास के समान अवसर […]

Continue Reading

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने की पूर्व भाजपा नेत्री के कारनामों की गहन जांच कराने की मांग

उत्तराखंड में बढ़े महिला अपराध के मामले-ज्योति रौतेला हरिद्वार। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकरण की गहनता से जांच कराने की मांग की है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति गैरोला ने कहा कि हाल ही में सामने आए […]

Continue Reading

भव्य समारोह के साथ होगा, हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्षों की यात्रा का वर्णन: धर्मेंद्र चौधरी

* प्रेस क्लब हरिद्वार में होगा सालभर भव्य एवं शानदार कार्यक्रमों का आयोजन *देशभर के नामचीन पत्रकारों की मौजूदगी से सजेगा मंच हरिद्वार। पत्रकारों की सम्मानित संस्था प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने कहा हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस क्लब हरिद्वार की ओर से भव्य एवं दिव्य […]

Continue Reading

आज नारी शक्ति विकसित भारत के संकल्प में सक्रिय रूप से भाग ले रही है और विभिन्न क्षेत्रों में उदाहरण प्रस्तुत कर रही है: प्रधानमंत्री

पिछले 11 वर्षों में एनडीए सरकार ने महिलाओं के नेतृत्व में विकास की नई भूमिका तय की है: प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत के माध्यम से सम्मान सुनिश्चित करने से लेकर जन धन खातों के माध्यम से वित्तीय समावेशन तक विभिन्न पहलों का ध्यान हमारी नारी शक्ति को सशक्त बनाने पर रहा है: प्रधानमंत्री new delhi/प्रधानमंत्री श्री […]

Continue Reading