*राशिफल जून 2025*
जून 2025 में आकाशीय लक्षण कुछ इस प्रकार रहेंगे–उत्तर भारत में अत्यधिक गर्मी तथा लू चलेगी, गर्मी की प्रकोप से आम जनमानस को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, पूर्वी, पश्चिमी तथा दक्षिण प्रान्तों में तेज वायु के साथ वर्षा होगी, राजस्थान व महाराष्ट्र में तेज वृष्टि तथा बूंदा–बांदी पड़ेगी।
आईए जानते हैं सभी बारह राशियों पर ग्रहों का प्रभाव किस प्रकार रहेगा–
*1–मेष राशि–* मेष राशि की जातकों के लिए जून 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार हेतु समय उत्तम है। व्यावसायिक सहयोगियों के माध्यम से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार से धन लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पैतृक संपत्ति से धनार्जन के योग बन रहे हैं। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुटुंब जनों के मध्य माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं अंततः आनंद की अनुभूति होगी। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। न्यायालय संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अविवाहित जातकों का विवाह संपन्न होगा। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। विदेश गमन हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, उदर विकार तथा अस्थि रोग परेशानी का कारण बनेंगे। यात्राएं कष्टकारी रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें, मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें, हर शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें वृद्धआश्रम में भोजन दान करें तथा जल की व्यवस्था करें, शनिवार को 23 बार इस मंत्र का जाप करें– ‘ॐ नीलांजन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्॥’
*2–वृषभ राशि–* वृषभ राशि के जातकों के लिए जून 2025 अति उत्तम कारक रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। नया कार्य प्रारंभ करने हेतु समय शुभ होगा। माता पिता से सहयोग प्राप्त करेंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा। नया वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। धर्म में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल सौहार्द पूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है, शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त हो सकता है। राज पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। दीर्घकालीन न्यायालय संबंधी मामलों में विजय प्राप्त हो सकती हैं। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय उत्तम है, पदोन्नति के पूर्ण योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेंगे। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, गणपति अथर्वशीर्ष पढ़ें, प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें प्रातः सूर्य नमस्कार करें। ‘ॐ सरस्वत्यै नमः’ का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।
*3–मिथुन राशि–* मिथुन राशि के जातकों के लिए जून 2025 सामान्य फलकारक रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। नए व्यवसाय में पूंजी निवेश आंशिक धन लाभ देगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा, आय से अधिक व्यय कुटुंब में तनाव की स्थिति उत्पन्न कर सकता है अतः सोच विचार कर ही धन खर्चकरें। पारिवारिक जनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं प्रेम प्रसंग में कटुता रहेगी,माह के अंत तक स्थितियां सामान्य होगी। राजनीतिक व्यक्तियों को भ्रम की स्थिति तथा विपक्ष से हानि संभव है। शत्रु प्रबल रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सामान्य है। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित/संपन्न हो सकता है। लंबे समय से राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी समस्याएं रहेंगी। यात्राएं सफल होगी। लाभ हेतु प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें। गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें तथा गणेश जी को 108 दूर्वा अर्पित करें, बुधवार को गाय को चारा दान करें।
‘एकदंताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो दंती प्रचोदयात्।।’ का प्रतिदिन 27 बार जाप करें।
*4–कर्क राशि–* कर्क राशि के जातकों के लिए जून 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव के उपरांत मासान्त तक आर्थिक लाभ होगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है। नया कार्य प्रारंभ करने हेतु समय अनुकूल नहीं है। माता-पिता के स्वास्थ्य संबंधी समस्या आपको तनाव दे सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। कुटुंब में मांगलिक्कारी संपन्न होंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है कार्य स्थल पर सहकर्मियों से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें वाणी संयमित रखें। स्थानांतरण के योग भी बना रहे हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेंगे, उदर,यकृत(लीवर) संबंधी समस्या हो सकती है अतः खान-पान पर विशेषध्यान दें। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, सोमवार व पूर्णिमा का उपवास रखें, शिवजी को 11 लोटा सादा जल अर्पित करें। ‘ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्:’ का प्रतिदिन 11 बार जाप करें।
*5–सिंह राशि–* सिंह राशि के जातकों के लिए जून 2025 उत्तम फल कारक रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में अनेक सफलताएं प्राप्त करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। माता-पिता का पूर्ण सहयोग/ आशीर्वाद आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। कुटुंब जनों से सहयोग प्राप्त होगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी। कुटुंब में धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। नौकरी पेशा वर्ग के लिए सामान्य समय है। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा, अस्थि रोग,उच्च रक्तचाप तथा हृदय संबंधी समस्याएं तनाव दे सकती हैं। यात्राएं सफल रहेगी। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें, हनुमान चालीसा का शाम को पाठ करें, हर शनिवार को शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें, जरूरतमंदों की सहायता करें, वृद्धआश्रम में भोजन/जल दान करें, शनिवार को शनि के चरणों बैठकर इस मंत्र का जप करें–ॐ शं शनैश्चराय नमः।।
*6–कन्या राशि–* कन्या राशि के जातकों के लिए जून 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। व्यवसाय में नया पूंजी निवेश करने से पूर्व कुटुंब जनों से विचार विमर्श अवश्य करें। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। भाई बंधुओ से सहयोग प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष के लिए समय सामान्य है। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। लंबे समय से राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त होगी। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित/संपन्न होगा। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है, कार्य स्थल पर सहकर्मियों से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, अतः क्रोध पर संयम रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, ॐ घृणि सूर्याय नमः का प्रातः जाप करें,शुक्रवार को दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, प्रतिदिन भगवान गणेश को 11 दूर्वा अर्पित करें, ‘ॐ श्री सिद्धि विनायकाय नमः’ का जाप करें।
*7–तुला राशि–* तुला राशि के जातकों के लिए जून 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेंगे परन्तु मासान्त तक आंशिक धन लाभ होगा। पुत्र पक्ष से वैमनस्यता की स्थिति उत्पन्न होगी। पैतृक संपत्ति में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च करेंगे। आय से अधिक धन खर्च के कारण कुटुंब में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, अतः संयमित रूप से धन खर्च करें। दाम्पत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति उदासीन रहेंगे। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त होगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है, परंतु कार्यस्थल पर अनावश्यक विवाद में पड़ने से बचें। न्यायालय संबंधी मामलों में विजय प्राप्त होने की संभावना। विदेश गमन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। उदर संबंधी रोग मानसिक व शारीरिक कष्ट देंगे। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, गणपति अथर्वशीर्ष पढ़ें। शुक्रवार को चीनी दान करें। विद्यार्थी वर्ग सरस्वती वंदना करें तथा इस मंत्र का 27 बार जाप करें–‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः’।।
*8–वृश्चिक राशि–* वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जून 2025 उत्तम फल कारक रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे व्यावसायिक साझेदारों से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। दीर्घकालीन न्यायालयीय मामलों में विजय प्राप्त करेंगे। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राज पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। कुटुंब जनों से सहयोग प्राप्त होगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से संबंधित तनाव रह सकते हैं। धर्म में रुचि बढ़ेगी। कुटुंब में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है, स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्या उत्पन्न हो सकती है। धार्मिक यात्राएं संपन्न होंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें, मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें, प्रतिदिन सायंकाल बजरंग बाण का पाठ करें। ‘ॐ नमो भगवते हनुमते नम:। ‘ का प्रतिदिन पाठ करें।
*9–धनु राशि–* धनु राशि के जातकों के लिए जून 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव के बाद भी आंशिक धन लाभ होगा। व्यवसाय में नया पूंजी निवेश आर्थिक हानि दे सकता है। कुटुंब जनों के मध्य विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से प्रसन्नता प्राप्त होगी। दीर्घकालीन न्यायालय संबंधी कार्य यथावत ही रहेंगे। धर्म के प्रति अरुचि रहेगी। विवाह हेतु प्रयासरत जातकों का विवाह सुनिश्चित/ संपन्न हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा में विशेष रुचि रखेंगे। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय अनुकूल है। पदोन्नति के पूर्ण योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, दुर्गा सप्तशती पढ़े, प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करे, ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का जप करें। हर शनिवार को शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें।
*10–मकर राशि–* मकर राशि के जातकों के लिए जून 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में उतार चढ़ाव रहेंगे। व्यवसाय में नया निवेश करने से पूर्व कुतुब जनों से विचार विमर्श से अवश्य करें। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। भूमि, भवन क्रय के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। माता-पिता का सहयोग प्राप्त करेंगे। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सामान्य है। शत्रु प्रबल रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशावर वर्ग हेतु समय सामान्य है। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। लाभ हेतु सूर्य नमस्कार करें सूर्य को जल अर्पित करें, मंगलवार को हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं तथा सिंदूर अर्पित करें। ‘ॐ हं हनुमंताय नम:’ का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।
*11–कुंभ राशि–* कुंभ राशि के जातकों के लिए जून 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यवसाय में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार में पूंजी निवेश आर्थिक लाभ देगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। कुटुंब जनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। प्रेम प्रशंगों के कटुता रह सकती है। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित/ संपन्न होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। न्यायालय संबंधी मामलों में विजय प्राप्त होगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय शुभ है। पदोन्नति के पूर्ण योग बन रहे हैं। विदेश गमन हेतु प्रयासरत जातकों सफलता मिलेगी। कुटुंब में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। अस्थि, नेत्र तथा उदर विकार से परेशान रह सकते हैं। यात्राएं कष्टकारी रहेगी, वाहन सावधानी से चलाएं, शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें, मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें। प्रतिदिन सायं काल हनुमान चालीसा तथा बजरंग बाण का पाठ करें, शनिवार को पीपल के वृक्ष पर काले तिल को कच्चा दूध डालकर जल चढ़ाएं तथा सरसों के तेल से दीपक प्रज्वलित करें, दीपक प्रज्वलित करें। ‘नीलांजना समाभासं रविपुत्रम यमराजन। छाया मार्तंड संभुतम
तम नमामि शनैश्चरम’।। का शनिवार को शनि मंदिर में जाप करें।
*12–मीन राशि–* मीन राशि की जातकों के लिए जून 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में अनेक अवरोध होने के उपरांत भी मासान्त तक स्थितियां नियंत्रण में होगी और आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा। व्यावसायिक साझेदारों के मध्य मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नया वाहन क्रय के योग बन रहे हैं। कुटुंब जनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रशंगों में कटुता आ सकती है अतः वाणी पर नियंत्रण रखें। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त होगी। विदेश गमन के पूर्ण योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा वर्ग को कार्य स्थल पर तनाव का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा हड्डियों नसों से संबंधित परेशानी रह सकती हैं। यात्रा में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है, वाहन सावधानी से चलाएं। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का जाप करें। सायं काल हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनि मंदिर में शनिवार को दीपक प्रज्वलित करें।
*ज्योतिषाचार्य डॉ मंजू जोशी*
*हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंड*