खटीमा में दिखी सीएम धामी की सादगी, स्थानीय दुकान से अपनी माता जी के लिए खरीदी साड़ी; ‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश

उत्तराखंड

Dehradun News | मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज छठ पूजा पर्व से लौटते समय अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान खटीमा में एक अनूठी सहजता का परिचय दिया। इस दौरान उन्होंने मेलाघाट रोड स्थित प्रदीप एंड कंपनी की दुकान पर रुक कर अपनी माता जी के लिए साड़ी खरीदी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्थानीय व्यापारियों और दुकान स्वामियों से संवाद किया तथा उनके व्यापारिक स्थिति की जानकारी ली। एक स्थानीय प्रतिष्ठान से साड़ी खरीद कर उन्होंने वोकल फॉर लोकल और लघु व्यवसायियों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री की इस आत्मीय और सरल पहल से दुकान के स्वामियों तथा स्थानीय व्यापारियों में विशेष उत्साह व प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *