दिल्ली में ‘धारा’ डुएट कथक रेसिटल ने बिखेरा शास्त्रीय नृत्य का जादू

दिल्ली

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली स्थित सी.डी. देशमुख ऑडिटोरियम, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित डुएट कथक रेसिटल ‘धारा’ में उत्तराखंड की प्रतिभाशाली कथक कलाकार दामिनी बिष्ट और रवीना सिंह ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

दोनों कलाकारों ने कथक की भाव-भंगिमाओं, लय, ताल और उत्कृष्ट समन्वय के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय नृत्य की गरिमा और सौंदर्य को सजीव रूप में मंच पर प्रस्तुत किया। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति को दर्शकों ने भरपूर सराहना और तालियों से सम्मानित किया।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक जयवर्धन दधीच ने गायन, सिद्धांत पुरोहित ने पदंत, यश गंगानी ने तबले पर तथा आमिर खान ने सारंगी पर सशक्त संगत देकर प्रस्तुति को और अधिक आकर्षक एवं यादगार बना दिया।

कला और संस्कृति को समर्पित ऐसे आयोजन भारतीय शास्त्रीय परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। ‘धारा’ की यह प्रस्तुति दिल्ली के सांस्कृतिक परिदृश्य में एक अविस्मरणीय और प्रेरणादायी संध्या के रूप में लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *