कांवड़ मेले की तैयारियों के तहत पंतद्वीप पार्किंग में दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

उत्तराखंड हरिद्वार

हरिद्वार, 20 जुलाई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में कांवड़ मेले को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पंतद्वीप पार्किंग क्षेत्र में रविवार को लगातार दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में संचालित इस अभियान में जिला प्रशासन, नगर निगम, सिंचाई विभाग तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
प्रशासन ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की निर्बाध आवाजाही, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रमुख मार्गों एवं पार्किंग क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि मेले के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *