छात्रों का समग्र स्वास्थ्य विकास हमारी प्राथमिकता: डॉ. विकास दीक्षित

उत्तराखंड हरिद्वार

देवभूमि हेल्थकेयर सर्विसेस ने SPPS ऋषिकेश में किया ‘समग्र स्वास्थ्य कार्यक्रम ‘ का शुभारंभ

हरिद्वार की जानी मानी स्वास्थ्य प्रदाता संस्था ‘देवभूमि हेल्थकेयर सर्विसेस’ ने ऋषिकेश के विद्यालय ‘श्री पूर्णानंद पब्लिक स्कूल’ में विद्यार्थियों के लिए एक अनूठा स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रारम्भ किया जिसमें छात्रों के समग्र स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाएगा। संस्था के निदेशक डॉ विकास दीक्षित ने बताया कि यह कार्यक्रम छात्रों के शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक स्वास्थ्य का ध्यान रखेगा। उन्होंने बताया कि इसमें छात्रों के लिये स्वास्थ्य परीक्षण, जागरुकता सत्र, स्वास्थ्य गतिविधियां व चिकित्सक अभिभावक भेंट आयोजित किए जाएंगे। विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन, सचिव, प्राचार्य, अध्यापक, छात्र व अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *